Bermuda Triangle Trip: दुनिया के लिए बरमूडा ट्रायंगल सालों से एक रहस्य है। वैज्ञानिक सालों तक रिसर्च करने के बाद भी इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। बरमूडा ट्रायंगल में न जाने कितने एयरक्राफ्ट और जहाज लापता हो चुके हैं। उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित यह इलाका ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। अब एक क्रूज कंपनी ने बरमूडा ट्रायंगल तक के ट्रिप के लिए लोगों को एक अजीबोगरीब ऑफर दे रही है।
Bermuda Triangle Trip: जहाज गायब होने पर पूरा पैसा मिलेगा वापस, बरमूडा ट्रायंगल ट्रिप के लिए कंपनी का अनोखा ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्वेजियन प्राइमा के ऑर्गनाइजर्स का कहना है कि अगर बरमूडा ट्रायंगल यात्रा के दौरान जहाज गायब हो जाता है, तो 100 प्रतिशत पैसे वापस कर दिए जाएंगे। यह यात्रा पांच दिन की होगी जिसका किराया डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा रखा गया है। बरमूडा ट्रायंगल को शैतानी त्रिकोण के नाम से भी जाना जाता है। इंसानों के लिए यह जगह एक रहस्य है, क्योंकि इस इलाके में दर्जनों जहाज रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके हैं।
यह ट्रिप अगले साल मार्च में नॉर्वेजियन प्राइमा लाइनर पर न्यूयॉर्क से बरमूडा तक की होगी। इस दौरान बातचीत, सवाल और जवाब भी होगा। इस यात्रा के दौरान गेस्ट स्पीकर्स में अमेरिका के रक्षा मंत्रालय में काम कर चुके निक पोप और लेखक निक रेडफर्न शामिल होंगे।
बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य को सुलझाने का दावा
कुछ दिनों पहले ही एक वैज्ञानिक ने दावा किया था कि उसने बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य को सुलझा लिया है। रहस्य को सुलझाने का दावा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक का नाम कार्ल क्रुजेलनिकिक है। उन्होंने कहा कि पानी में कई विमान और जहाज लापता हो चुके हैं। लेकिन वह कैसे गायब हुए इसके कोई सबूत नहीं हैं।