{"_id":"62919d9e378de155646a83ea","slug":"ipl-2022-rcb-vs-rr-match-highlights-in-hindi-shimron-hetmeyar-dive-to-rcb-fans-disappointment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB vs RR: बटलर के शतक पर उनसे पहले जश्न मनाने लगे हेटमायर, 10 Photos में दूसरे क्वालिफायर का रोमांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs RR: बटलर के शतक पर उनसे पहले जश्न मनाने लगे हेटमायर, 10 Photos में दूसरे क्वालिफायर का रोमांच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 09:47 AM IST
सार
दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान के हाथों हारकर आरसीबी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके साथ ही आरसीबी ने एक बार फिर प्लेऑफ में हारकर चोकर्स के टैग को सही साबित किया। टीम की इस हार से बैंगलोर के फैन निराश नजर आए।
विज्ञापन
1 of 10
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालिफायर मैच में हार के साथ ही आरसीबी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। एलमिनेटर मैच में लखनऊ को हराने के बाद आरसीबी ने अपने फैंस की उम्मीदें जगाई थी, लेकिन यह टीम दूसरे क्वालिफायर से आगे नहीं बढ़ पाई। राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। अब राजस्थान का सामना गुजरात से होगा। इस मैच में राजस्थान के जोस बटलर ने सीजन का चौथा शतक लगाया। वहीं, शिमरोन हेटमायर ने बाउंड्री में शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। आरसीबी की हार से टीम के फैन निराश नजर आए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
किस्मत के सहारे प्लेऑफ में पहुंचने वाली आरसीबी की टीम ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ को हराकर अपने फैंस की उम्मीदें जगा दी थीं। आरसीबी के चाहने वालों को लगा कि इस बार उनका इंतजार खत्म हो रहा है और टीम चैंपियन बनेगी, लेकिन दूसरे क्वालिफायर में टीम हार गई। इस हार के बाद टीम के फैंस निराश नजर आए।
3 of 10
शिमरोन हेटमायर
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के शिमरोन हेटमायर ने मैच के दौरान शानदार कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। युजवेन्द्र चहल की गेंद पर मैक्सवेल ने बड़ा शॉट खेला था और गेंद बाउंड्री के बाहर जा रही थी। बाउंड्री लाइन के पास खड़े हेटमायर ने ऊंची डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। अंत में गेंद बाउंड्री पर गिर गई और मैक्सवेल को छह रन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में आरसीबी की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी और जब टीम लक्ष्य का बचाव करने उतरी तभी सब को पता था उनकी हार लगभग तय है। मैच के दौरान हुआ भी वैसा ही। जोस बटलर ने अपने दम पर राजस्थान को चैंपियन बना दिया। इस मैच में आरसीबी के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए।
विज्ञापन
5 of 10
शिमरोन हेटमायर
- फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर ने इस मैच में सीजन में अपना चौथा शतक जड़ा। उनका शतक पूरा होने पर उनसे पहले शिमरोन हेटमायर जश्न मनाने लगे। इस समय हेटमायर क्रीज पर थे और दूसरे छोर पर खड़े। अंत में इसी जोड़ी ने राजस्थान को जीत दिलाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।