प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वहां एक नवनिर्मित अस्पताल जाएंगे साथ ही नैनो यूरिया (लिक्विड) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। वहीं देश में विभिन्न धार्मिक स्थलों को लेकर बढ़ रहे विवाद और मुल्क के वर्तमान हालात को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद का दो दिवसीय इजलास ईदगाह के मैदान में शनिवार से शुरू होगा। साथ ही धामी के समर्थन में आज प्रचार में उतरेंगे योगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज की बड़ी खबरें: प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा आज, देवबंद में जुटेंगे देशभर के उलेमा, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा आज, नैनो यूरिया संयंत्र का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वहां एक नवनिर्मित अस्पताल जाएंगे और सहकारी संस्थानों के नेताओं के सेमिनार को संबोधित करेंगे। साथ ही नैनो यूरिया (लिक्विड) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री राजकोट के अटकोट में नवनिर्मित मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की सूची
राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारो की सूची शनिवार को जारी हो सकती है। भाजपा कुछ मौजूदा राज्यसभा सदस्यों को दोबारा राज्यसभा भेज सकती है वहीं कुछ नए नामों को जगह मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
धामी के समर्थन में आज समर में उतरेंगे योगी, चंपावत उपचुनाव में करेंगे प्रचार
चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने के लिए शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान में उतरेंगे। धामी के समर्थन में प्रचार के दौरान वह एक जनसभा भी करेंगे। योगी के दौरे से प्रचार में जुटी भाजपा उत्साहित है। पार्टी ने कहा कि योगी के दौरे के बाद प्रचंड जीत पर मुहर लगेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जमीयत का दो दिवसीय अधिवेशन आज, ज्ञानवापी मस्जिद सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा
देश में विभिन्न धार्मिक स्थलों को लेकर बढ़ रहे विवाद, कॉमन सिविल कोड और मुल्क के वर्तमान हालात को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद का दो दिवसीय इजलास ईदगाह के मैदान में शनिवार से शुरू होगा। इसमें देश के कोने कोने से करीब चार हजार से अधिक प्रमुख उलमा शिरकत कर अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...