फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satellite Pics: भारत के वार से पाकिस्तान के नूर खान-मुरीद एयरबेस को हुआ नुकसान; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

Wed, 28 May 2025 08:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 28 May 2025 08:09 AM IST
सार

Nur Khan Air Base, Murid Air Base Satellite Pics: शीर्ष भू-खुफिया विश्लेषकों की ओर से सामने आई नई उपग्रह तस्वीरों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को हुए भारी नुकसान पर मुहर लगा दी है। तस्वीरों में पाकिस्तान के नूर खान और मुरीद एयरबेस पर बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान को दिखाया गया है। मुरीद एयरबेस जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से 150 किलोमीटर दूर है। यह पाकिस्तान के चकवाल में स्थित है। मुरीद एयरबेस से सरगोधा एयरबेस और इस्लामाबाद से 10 किमी. दूर रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस को मदद मुहैया कराई जाती है।

विज्ञापन
National Nur Khan Air Base and Mureed Airbase Damages in India Strike Satellite Images Reveal
मुरीद एयरबेस (मैक्सर टेक्नोलॉजी की सैटेलाइट इमेज) - फोटो : X/@detresfa_
loader

नई हाई-रिजॉल्यूशन वाली सैटेलाइट तस्वीरों से एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खुल गई है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत से मुंह की खो वाला पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने शर्मशार हो रहा है। दरअसल, वह पूरी दुनिया में ढिंढोरा पीटता घूम रहा है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है, पर अब नई सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि वह सिर्फ झूठ बोल रहा है।

तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि मुरीद और नूर खान एयरबेस को भारी नुकसान हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि मुरीद में पाकिस्तानी वायु सेना की भूमिगत सुविधा से सिर्फ 30 मीटर की दूरी पर तीन मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया है। इसके साथ ही मानव रहित हवाई वाहन हैंगर से सटे एक ढांचे की छत को भी नुकसान हुआ है। नूर खान एयरबेस पर भी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इन दोनों एयरबेस पर भारतीय सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की पाकिस्तानी कोशिशों के जवाब में भारतीय हवाई हमले किए गए थे।

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: राइफल 'विध्वंसक' और स्वचालित ग्रेनेड लॉन्चर से कांपा था पाकिस्तान; बीएसएफ ने दिखाई ताकत

National Nur Khan Air Base and Mureed Airbase Damages in India Strike Satellite Images Reveal
Murid Air Base - फोटो : X/@detresfa_

इंटेल लैब से जुड़े भू-स्थानिक खुफिया शोधकर्ता डेमियन साइमन ने कहा कि हमला मुरीद एयरबेस के भीतर सबसे अधिक सुरक्षित परिसर में दिखाई दे रहा है। लगभग तीन मीटर चौड़ा गड्ढा गोला-बारूद की वजह से ही बना होगा। यह संभावित भूमिगत सुविधा के दो प्रवेश की ओर से में से एक से सिर्फ 30 मीटर उत्तर में है। डेमियन सिमॉन सैन्य और बुनियादी ढांचे के विकास की निगरानी के लिए उपग्रह इमेजरी का विश्लेषण करने के अपने काम के लिए जाने जाते हैं।



उन्होंने कहा, 'यह परिसर दोहरी बाड़, अपने स्वयं के निगरानी टावरों और प्रवेश नियंत्रण से पूरी तरह सुरक्षित है। यह बतौर लक्ष्य काफी सुरक्षित प्रकृति का माना जाता है। संरक्षित प्रवेश द्वारों से पता चलता है कि यह जगह विशेष उपकरणों के भंडारण या कर्मियों के लिए आश्रय के रूप में काम में लाई जा सकती है। यह भारी बमबारी झेलने में भी सक्षम है।'

National Nur Khan Air Base and Mureed Airbase Damages in India Strike Satellite Images Reveal
Murid Air Base - फोटो : X/@detresfa_

डेमियन साइमन ने 'एक्स' पर लिखा, 'नई रिपोर्ट पाकिस्तान के मुरीद एयरबेस पर हुए नुकसान को दिखाती हैं। भारतीय वायुसेना के हमले से कमांड एंड कंट्रोल बिल्डिंग को संरचनात्मक क्षति पहुंची है। छत का एक हिस्सा भी ढह गया है। इससे आंतरिक क्षति होने की भी संभावना है।' 



मुरीद एयर बेस भारत की सीमा से लगे क्षेत्र में पाकिस्तान की वायु संपत्तियों की परिचालन तत्परता बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण है। यह लड़ाकू जेट और ड्रोन के बेड़े का ठिकाना है। शाहपर 1, शाहपर 2, बराक, फाल्को, बेराकटार टीबी2एस, बेराकटार अकिंसी, सीएच-4 और विंग लूंग 2 इस एयर बेस पर तैनात पाकिस्तान के ड्रोन में से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Nur Khan Air Base and Mureed Airbase Damages in India Strike Satellite Images Reveal
Nur Khan Air Base - फोटो : X/@detresfa_

डेमियन साइमन की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में पाकिस्तान के नूर खान और मुरीद एयरबेस पर बुनियादी ढांचे को पहुंचे नुकसान को दिखाया गया है। डेमियन सिमोन ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि नूर खान एयरबेस की उपग्रह तस्वीरों में पूरा परिसर ध्वस्त दिखाई दे रहा है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पंजाब के रफीकी, मुरीद, नूर खान, चुनियान और सुक्कुर में पाकिस्तानी वायु सेना के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी।



नूर खान एयर बेस इन ठिकानों में सबसे महत्वपूर्ण है। यह पाकिस्तान के मुख्य परिवहन स्क्वाड्रनों का ठिकाना है। इसका उपयोग रसद और रणनीतिक एयरलिफ्ट संचालन के लिए किया जाता है। सी-130 हरक्यूलिस और साब 2000 जैसे परिवहन विमान और वीआईपी को लाने-ले जाने वाले विमानों के साथ-साथ आईएल-78 मिड-एयर रिफ्यूलर भी यहां हैं।

विज्ञापन
National Nur Khan Air Base and Mureed Airbase Damages in India Strike Satellite Images Reveal
Operation Sindoor - फोटो : Amar Ujala

भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जो पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर एक सटीक हमला था। यह ऑपरेशन जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद किया गया था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक जबरदस्त सैन्य संघर्ष चला। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारतीय शहरों, नागरिक ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठिानों पर बिना उकसावे के हमले की कोशिश की। भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के हर मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों देशों ने 10 मई को गोलीबारी बंद करने पर सहमति जताई। हालांकि, पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में इस समझौते का उल्लंघन कर दिया।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed