प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिला प्रचंड जनादेश ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण के लिए है और भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जनता के धन की लूट तथा आतंकवाद पर पहले कभी इस तरह लगाम नहीं लगाई गई।
फ्रांस में पीएम मोदी का जोरदार भाषण, मुस्लिमों ने किया स्वागत, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे से संबंधित अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने के फैसले का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, भारत में अस्थाई चीजों के लिए कोई जगह नहीं है। आपने देखा होगा कि 1.25 अरब लोगों के देश, महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, राम, कृष्ण की भूमि को उसे हटाने में 70 साल लग गए, जो अस्थाई था।
अस्थाई को हटाने में 70 साल लगे, मुझे पता नहीं कि मुझे खुशी मनानी चाहिए या दुख। तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में फ्रांस पहुंचे मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं।
पीएम मोदी ने कहा, भारत मोदी की वजह से आगे नहीं बढ़ रहा। यह भारत की जनता की मुहर लगने की वजह से आगे बढ़ रहा है जो उसने अपने वोटों के रूप में लगाई है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे लगाए।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि ‘न्यू इंडिया’ में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, वंशवाद, जनता के धन की लूट और आतंकवाद पर इस तरह लगाम लगाई गई है जैसी पहले कभी नहीं लगाई गई।
भ्रष्टाचार पर मोदी के बयानों को हाल के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब दो दिन पहले ही सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया और इस पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए केंद्र पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करने के सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘नया भारत’ मुस्लिम महिलाओं के साथ इस तरह का अन्याय कैसे स्वीकार कर सकता था। उन्होंने कहा, स्पष्ट नीति और सही दिशा के मंत्र से प्रेरित सरकार ने एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आशा और आकांक्षाओं की यात्रा पर बढ़ चला है और 130 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से देश विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, यही कारण है कि लोगों ने दोबारा प्रचंड जनादेश दिया है।
यह जनादेश केवल सरकार के लिए नहीं, बल्कि एक नए भारत के निर्माण के लिए है। ऐसा नया भारत जिसकी समृद्ध संस्कृति पर दुनिया को गौरव हो। एक नया भारत जिसमें कारोबार सुगमता पर ध्यान दिया जाए और जीवनशैली को भी आसान बनाया जाए।