सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड की टीम 67 रन पर ढेर, 71 साल बाद बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 23 Aug 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
The Ashes England all out their lowest ever score against Australia since 1948
एशेज सीरीज - फोटो : social Media

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे एशेज सीरीज के तीसरे मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने ढेर कर दिया।ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के तुफान के सामने इंग्लैंड की पहली पारी मात्र 67 रन पर सिमट गई। पहली पारी में जो डेनली के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज दहाईं के अंक तक नहीं पहुंचा और इस खराब प्रदर्शन के कारण इंग्लैंंड की टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। पहला दिन जोफ्रा आर्चर के नाम रहा था, जबकि दूसरे दिन जोश हेजलवुड (30/5) का तूफान देखने को मिला।

The Ashes England all out their lowest ever score against Australia since 1948
एशेज सीरीज - फोटो : social Media

जो रूट की कप्तानी वाली पूरी टीम सिर्फ 67 रन पर ऑलआउट हो गई। साल 1948 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में इंग्लैंड का यह सबसे कम टोटल है। पिछले 18 महीने में इंग्लैंड की टीम चौथी बार 100 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। 1948 में वह 42.1 ओवर में 52 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरी ओर, इंग्लैंड का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8वां सबसे कम स्कोर है। हालांकि, उसका टेस्ट में सबसे खराब प्रदर्शन 1987 में आया था, जब पूरी टीम 45 रन पर पवेलियन लौट गई थी।

The Ashes England all out their lowest ever score against Australia since 1948
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी ने इंग्लिश पारी को 27.5 ओवर में 67 रन पर सेमटकर अपनी टीम को 122 रन की बढ़त दिलाई। इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज आरजे बर्न्स एक रन पर चलते बने, इसके बाद जेसन रॉय भी नौ रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Ashes England all out their lowest ever score against Australia since 1948
जेसन रॉय - फोटो : social Media

सलामी जोड़ी के लौटने के बाद पूरी इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने घूटने टेक दिए। जोश हेजलवुड ने पांच विकेट चटकाए और पैट कमिंस ने भी तीन बल्लेबाजों के पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed