{"_id":"6a33bf3ded8efb4afa01e5fb","slug":"india-s-pace-sensation-gurnoor-brar-credits-domestic-cricket-india-a-stint-for-strong-international-start-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: गुरनूर बरार ने किस तरह खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए किया तैयार? तेज गेंदबाज ने किसे दिया श्रेय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: गुरनूर बरार ने किस तरह खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए किया तैयार? तेज गेंदबाज ने किसे दिया श्रेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 18 Jun 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के नए तेज गेंदबाजी सनसनी गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में सभी को प्रभावित किया है। बरार ने अब बताया है कि किस तरह वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत शुरुआत करने में सफल रहे हैं।
गुरनूर बरार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से 50 ओवर के प्रारूप में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने बताया है कि किस तरह उन्होंने खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया। बरार ने इसके लिए घरेलू क्रिकेट में वर्षों तक अपने कौशल को निखारने और भारत ए के लिए खेलने के मौके को श्रेय दिया है। पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज में अपनी गति और नियंत्रण से सबको प्रभावित किया है।
वर्तमान सीरीज में बरार ने किया प्रभावित
इस 20 वर्षीय तेज गेंदबाज ने वर्तमान सीरीज में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी गति, उछाल और दबाव में यॉर्कर डालने की क्षमता से बल्लेबाजों को परेशान किया है। बरार ने दोनों वनडे मैचों में 15.5 ओवर में छह विकेट लिए हैं। बरार ने कहा, मेरे लिए भारत ए के टीम में जगह बनाना बड़ी बात थी। अगर हम रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हमें भारत ए, दलीप ट्रॉफी या ईरानी कप के लिए चुना जाएगा। जब मुझे भारत ए टीम में शामिल किया गया तो मैं बहुत खुश था। मेरे लिए यह बिल्कुल वैसा ही था जैसा रणजी में गेंदबाजी करते समय होता था। तेज गेंदबाजी करना, सटीक लेंथ पर गेंद डालना और गेंद को स्विंग कराना। मैंने भारत ए की तरफ से खेलते हुए भी ठीक वैसा ही करने की कोशिश की और उसी लाइन पर गेंद डाली।
छह फीट पांच इंच लंबे बरार ने अपनी शॉर्ट पिच गेंदों से बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। उन्होंने कहा, मैं खुद पर और अपने काम पर भरोसा रखता हूं। मैं जिस तरह की गेंद भी करूं उस पर भरोसा रखता हूं। मैं इन दोनों मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था। मुझे पता है कि मैं इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता था। उम्मीद है कि आगामी मैचों में मैं और बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहूंगा।

बरार ने इसके साथ ही कहा कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलने से उन्हें फायदा मिला। उन्होंने कहा, गुजरात टाइटंस में बहुत अच्छा माहौल है। वहां आशीष नेहरा सर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जाहिर है हर खिलाड़ी खेलने का मौका चाहता है और मैं भी वहां अपने मौके का इंतजार कर रहा था। मुझे वहां सीखने का काफी मौका मिला। मैं भारत की तरफ से खेलने से बहुत खुश हूं।
भारत ने अपने नाम की सीरीज
भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 170 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली बार शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे सीरीज जीती है। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।