लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और हरियाणा समेत हालिया विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए बुधवार को चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए और दावा किया कि देश की चुनाव प्रणाली में गंभीर समस्या है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के बाद यह दावा भी किया कि आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान करने वालों के नाम और पते के साथ मतदाता सूची उपलब्ध कराने से इनकार कर रहा है, जबकि पारदर्शी होना उसका कर्तव्य है।
Rahul Gandhi: 'देश की चुनाव प्रणाली में खामी, पारदर्शी होना निर्वाचन आयोग का कर्तव्य'; राहुल का EC पर निशाना
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:07 PM IST
सार
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ था। अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय ‘9ए कोटला मार्ग’ पर बनाया गया है। सोनिया गांधी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन