फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Headlines: महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी; बसपा में घमासान; कल मिलेंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स

Sun, 02 Mar 2025 08:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 02 Mar 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
today top headlines national news Jalgaon Harrasment avlanche Sports Politics business and world hindi update
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

आज दिनभर की बड़ी सुर्खियों में महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी का मुद्दा सर्वाधिक चर्चा में रहा। इसके अलावा उत्तराखंड में हिमस्खलन के बाद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एक अन्य अहम घटनाक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में दर्शन-पूजन के अलावा मंदिर ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लिया। सिनेमा जगत से जुड़ी सबसे बड़ी खबर ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की रही। इसके लिए नॉमिनेशन पूरा हो चुका है। अब भारतीय समयानुसार तीन मार्च के तड़के करीब साढ़े पांच बजे से अवॉर्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। खेल जगत में चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-न्यूजीलैंड वनडे मुकाबला चर्चा में रहा। हरियाणा में हिमानी नरवाल की हत्या का मामला भी सुर्खियों में रहा। आर्थिक जगत दिन का बड़ा अपडेट मुंबई से आया। यहां की एक विशेष अदालत ने पूर्व सेबी चीफ माधबी पुरी बुच और 5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि माधबी 28 फरवरी को ही रिटायर हुई हैं। अमर उजाला पर एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी सुर्खियां

today top headlines national news Jalgaon Harrasment avlanche Sports Politics business and world hindi update
रक्षा खड़से ने बेटी से छेड़खानी मामले में महाराष्ट्र सरकार से कार्रवाई की अपील की - फोटो : अमर उजाला

Khadse Daughter Harassment: पुलिस बोली- POCSO कानून के तहत केस दर्ज

केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से की बेटी के साथ महाराष्ट्र के जलगांव में छेड़खानी का मामला सामने आया है। सीएम फडणवीस ने भी इस हाईप्रोफाइल मामले का संज्ञान लिया है। राज्य की पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। जलगांव में पुलिस ने पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। फडणवीस के मुताबिक यह एक राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की करतूत है। यहां पढ़ें पूरी खबर
today top headlines national news Jalgaon Harrasment avlanche Sports Politics business and world hindi update
आकाश आनंद व मायावती। - फोटो : amar ujala

BSP में घमासान: मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया

उत्तर प्रदेश में कभी राज करने वाली बसपा में आज घमासान चल रहा है। रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के निष्कासन के बाद उनका यह दूसरा बड़ा फैसला है। वहीं आकाश के भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को बड़ी जिम्मेदारी दी। दोनों को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इस मौके पर मायावती ने कहा कि अब मेरे जिंदा रहने तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते नातों का कोई महत्व नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
today top headlines national news Jalgaon Harrasment avlanche Sports Politics business and world hindi update
ऑस्कर 2025 - फोटो : इंस्टाग्राम @theacademy

Oscars 2025: अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने में बचे चंद घंटे, देखिए नॉमिनेशन लिस्ट

सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड- ऑस्कर मिलने में थोड़ी ही देर बचे हैं। 97वें अकादमी अवॉर्ड को शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में यह शुरू होगा। भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। संभावित विजेताओं की सूची यहां देखें

विज्ञापन
today top headlines national news Jalgaon Harrasment avlanche Sports Politics business and world hindi update
सोमनाथ महादेव के दर्शन-पूजन करने पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : साभार यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @narendramodi / अमर उजाला

PM Somnath Visit: सौराष्ट्र में प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे प्रधानमंत्री

गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौराष्ट्र में स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग- सोमनाथ महादेव के दर्शन-पूजन किए। प्रधानमंत्री इससे पहले गुजरात के कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने महादेव के शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक भी किया। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता भी की। यहां देखें सोमनाथ में पीएम मोदी की तस्वीरें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed