फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: कई राज्यों में बदला मौसम; यूक्रेन युद्धविराम के लिए राजी और राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित; सुर्खियां

Wed, 12 Mar 2025 05:53 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 12 Mar 2025 05:53 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 12th March 2025 Business  Sports Politics news Updates in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के कई राज्यों में मौसम बदलने की खबर चिंताओं को भी जन्म दे रही है। कहीं बिन मौसम बरसात हो रही है, तो कहीं समय से पहले लू के थपेड़ों का एहसास गर्मी के पूरे सीजन से पहले डरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर पाकिस्तान में 200 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाए जाने और 30 सैनिकों की हत्या सबसे बड़ी खबर बनी। यूक्रेन का रूस के साथ युद्धविराम के लिए सहमत होना एक और बड़ी घटना रही। एक अन्य खबर वायु प्रदूषण से जुड़ी सामने आई, जिसमें राजधानी दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी पाना गया है। इसके अलावा खेल जगत से चैंपियंस ट्रॉफी की खबर भी सुर्खियों में है। दुबई में फाइनल मुकाबले के बाद प्राइज सेरेमनी के समय मेजबान देश पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों का नदारद रहना चौंका रहा है। व्यापार जगत में मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट सबसे बड़ी खबर रही। इसके मुताबिक भारतीय अर्थव्यस्था एशिया में सबसे बेहतर स्थिति में पाई गई है। इसके अलावा मॉरीशस और भारत के बीच दोहरे कराधान से बचाव और व्यापार संधि में संशोधन की खबर भी सुर्खियों में रही। पीएम मोदी को इस देश में सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज की बड़ी खबरें
Top Headline Today Big News 12th March 2025 Business  Sports Politics news Updates in hindi
बढ़ता तापमान चिंताजनक - फोटो : अमर उजाला

Weather: कश्मीर से केदारनाथ तक बारिश-बर्फबारी... गुजरात से लेकर विदर्भ पश्चिम और मध्य भारत में समय से पहले ही लू
तेजी से बदलता मौसम चिंता पैदा कर रहा है। एक तरफ कश्मीर से केदारनाथ तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण वातावरण ठंडा है, तो दूसरी तरफ राजस्थान समेत मैदानों में पारा मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ने लगा है। इसके अलावा  गुजरात से लेकर विदर्भ पश्चिम और मध्य भारत में समय से पहले ही लू चलने लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 12th March 2025 Business  Sports Politics news Updates in hindi
राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

Ukraine-US Talk: युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत यूक्रेन

यूक्रेन ने मंगलवार को अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन किया। अमेरिकी प्रस्ताव के अनुसार, यूक्रेन रूस के साथ 30 दिन का सामान्य यु्द्धविराम करेगा। इसके बदले में, अमेरिका ने सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने पर प्रतिबंध हटाने पर सहमति जताई है। सऊदी अरब में हुई शांति वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष यूक्रेनी खनिजों पर जल्द से जल्द एक समझौता करने पर भी सहमत हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 12th March 2025 Business  Sports Politics news Updates in hindi
इंडिया गेट के आसपास प्रदूषण की स्थिति - फोटो : एएनआई
IQAir Report : दिल्ली की हवा साल भर रहती है प्रदूषित, विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी

स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यूएयर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में 13 भारत के हैं। दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top Headline Today Big News 12th March 2025 Business  Sports Politics news Updates in hindi
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट... भारत एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे बेहतर स्थिति में - फोटो : एएनआई

GDP: अनिश्चितता के बावजूद भारत एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे बेहतर...
अमेरिका की ओर से शुरू किए गए टैरिफ वार के कारण दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके बावजूद भारत एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे बेहतर स्थिति में है। इसकी प्रमुख वजह विभिन्न मोर्चे पर तेजी से सुधार होना है। मॉर्गन स्टेनली ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा, व्यापारिक तनाव के कारण एशियाई देशों की आर्थिक वृद्धि पर जोखिम बना हुआ है। हालांकि, इस पृष्ठभूमि में भी भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed