पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में मंगलवार को ट्रेन पर फायरिंग की गई। बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। हमले में कई ट्रेन के चालक समेत कई यात्री घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया है कि हमले में 20 पाक सैनिकों की हत्या कर दी गई। उधर, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से सम्मानित किया। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके योगदान के लिए दिया गया। पीएम मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से एल्युमीनियम और इस्पात के आयात पर प्रस्तावित शुल्क को 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने का एलान किया। आइए पढ़ते हैं दिनभर की अहम खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पाकिस्तान में ट्रेन पर फायरिंग, मॉरीशस ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पढ़ें सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:00 PM IST
सार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को बीएलए ने ट्रेन पर फायरिंग की और यात्रियों को बंधक बना लिया। इसके अलावा मॉरीशस में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। आइए पढ़ते हैं दिनभर की अहम खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन