Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Top Headline Today Big News 2nd April 2025 Parliament World Earthquake Business Sports Politics news Updates
{"_id":"67ec8b2f8a16a67cf403d55b","slug":"top-headline-today-big-news-2nd-april-2025-parliament-world-earthquake-business-sports-politics-news-updates-2025-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आज संसद में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल; अमेरिका में टैरिफ का एलान; कुणाल कामरा को तीसरा समन; सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज संसद में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल; अमेरिका में टैरिफ का एलान; कुणाल कामरा को तीसरा समन; सुर्खियां
आज की बड़ी सुर्खियों में संसद में वक्फ संशोधन विधेयक को पेश और पारित कराने की तैयारी सबसे बड़ी घटना है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में आज अमेरिका टैरिफ नीतियों की औपचारिक घोषणा करेगा। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत बड़े पैमाने पर शुल्क घटाएगा। राजनीतिक या मनोरंजन जगत की खबरों में कॉमेडियन कुणाल कामरा को भेजा गया तीसरा समन भी चर्चा में है। पुलिस ने पांच अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कैग का बयान भी सुर्खियों में है। कैग ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनी- बीएसएनएल के कारण भारत सरकार को 1700 करोड़ रुपये से अधिक घाटा सहना पड़ा है। भारतीय रेलवे की तरफ से गर्मी छुट्टी के दौरान भीड़ से बचने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा वाली खबर भी चर्चा में है। खेल जगत की खबरों में आईपीएल 2025 के साथ-साथ महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का संन्यास बड़ी खबर बनी। भारत और बांग्लादेश से जुड़ी एक अन्य खबर भी सुर्खियों में है। बांग्लादेशी सूचना सलाहकार महफुज आलम का दावा है कि पूर्व पीएम शेख हसीना की अवामी लीग के एक लाख से अधिक सदस्य भारत भाग गए हैं। भारतीय व्यापार जगत की खबरों में रेटिंग एजेंसी मूडीज की रिपोर्ट चर्चा में है। इस रिपोर्ट के मुताबिक विकसित और उभरते जी-20 देशों में भारत की वृद्धि दर सबसे अधिक रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक भारत पर अमेरिकी टैरिफ नीतियों का उतना असर नहीं होगा। राज्यों से आने वाली खबरों में गुजरात के बनासकांठा में धमाके के बाद हुई 21 मौतों के मामले में गोदाम मालिक की गिरफ्तारी सुर्खियों में रही। इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी भी चर्चा में रही। उच्च न्यायालय ने कहा है कि महिला का शरीर उसका मंदिर है। समझौते से उसकी पवित्रता की नींव नहीं हिलाई जा सकती। पंजाब में दुष्कर्म के मामले में पादरी बजिंदर सिंह को आजीवन कारावास की सजा भी सुर्खियों में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
2 of 13
लोकसभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : संसद टीवी यूट्यूब
वक्फ संशोधन विधेयक: आज लोकसभा में आठ घंटे की चर्चा के बाद बिल पारित कराने की तैयारी; NDA और विपक्ष दोनों एकजुट
देशभर के वक्फ बोर्डों में जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वक्फ संशोधन विधेयक आज 12 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसके जरिये मौजूदा वक्फ कानून में बदलाव किया जाना है। विधेयक पर कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) ने चर्चा के लिए आठ घंटे का समय तय किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
3 of 13
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
US Tarrif: अमेरिका आज करेगा टैरिफ की घोषणा; ट्रंप का दावा- भारत बड़े पैमाने पर घटाएगा शुल्क
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर आक्रामक नियम बनाए हैं। आज ट्रंप प्रशासन टैरिफ नीतियों का औपचारिक एलान करने वाला है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि भारत बड़े पैमाने पर शुक्ल घटाएगा। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि भारत डब्ल्यूटीओ का सदस्य है और अमेरिकी टैरिफ का दायरा नियमों के भीतर है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
कुणाल कामरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
Maharashtra: कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी, पुलिस ने पांच अप्रैल को पेश होने को कहा
कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तीसरा समन जारी किया है। उन्हें पांच अप्रैल को खार थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है। दो बार समन जारी होने के बाद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 13
पाकिस्तान में भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला
Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड के बाद अब पाकिस्तान में भूकंप के झटके, 4.3 मापी गई तीव्रता
पाकिस्तान में मंगलवार की सुबह 2:58 बजे (आईएसटी) भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। अभी तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।