{"_id":"69e0331eea9b1c7b0f0f4f4f","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-16th-april-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: संसद में आज पेश होंगे महिला आरक्षण-परिसीमन से जुड़े विधेयक, ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत आएंगे पुतिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: संसद में आज पेश होंगे महिला आरक्षण-परिसीमन से जुड़े विधेयक, ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत आएंगे पुतिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Nirmal Kant
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक आज संसद में पेश होने जा रहे हैं। उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की पुष्टि हुई है। वहीं, टीसीएस मामले में यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण की जांच तेज हो गई है। बजरंग दल ने देशव्यापी विरोध का एलान किया है। उधर, अमेरिका ने रूस और ईरान के तेल पर प्रतिबंधों में छूट बढ़ाने से इनकार कर दिया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा सकता है और भारत पर भी असर पड़ने की आशंका है। आईपीएल में आरसीबी ने लखनऊ को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली में एमसीडी महापौर चुनाव 29 अप्रैल को होंगे, नामांकन प्रक्रिया 23 तक चलेगी। नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन की जांच में सामने आया कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से आंदोलन भड़काया गया था। उधर, भारत ने अमेरिका के उन सभी आरोपों को खारिज किया है, जिनमें आरोप लगाया जा रहा है कि भारत अतिरिक्त उत्पादन कर रहा है। ईरान संघर्ष विराम पर अमेरिका ने कहा कि इसे बढ़ाने का कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है और अगली वार्ता पाकिस्तान में हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
भारतीय संसद
- फोटो : पीटीआई
Parliament: ऐतिहासिक बदलाव की दहलीज पर संसद, आज पेश होंगे महिला आरक्षण व परिसीमन से जुड़े विधेयक
लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं की सीटों में बढ़ोतरी के लिए परिसीमन के प्रस्ताव को लेकर सरकार व विपक्ष के बीच घमासान होना तय है। गुरुवार से शुरू हो रहे संसद के विस्तारित सत्र में सरकार ने प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने के लिए कमर कस ली है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल परिसीमन के विरोध में आ गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को देश में मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करता नहीं दिख सकता, पर परिसीमन पर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : एएनआई
Vladimir Putin: भारत यात्रा पर आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें नए सदस्य देश भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

टीसीएस नासिक
- फोटो : एएनआई
TCS Case: हाउसकीपिंग स्टाफ बनकर दफ्तर में घुसी पुलिस, ऐसे किया दुष्कर्म और धर्मांतरण की साजिश का भंडाफोड़
टीसीएस की नासिक इकाई में यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले की एसआईटी जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि टीसीएस नासिक की एचआर मैनेजर निदा खान ने कर्मचारियों के 70 शिकायती मैसेज अनदेखे किए थे। साथ ही इस मामले के तार विदेश से जुड़ते दिख रहे हैं। एचआर मैनेजर निदा खान के आतंकी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

बजरंग दल
- फोटो : अमर उजाला
TCS Case: टीसीएस नासिक मामले पर हंगामा बढ़ना तय, बजरंग दल का 16–17 अप्रैल को देशव्यापी प्रदर्शन का एलान
टीसीएस की नासिक इकाई में वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा अपने सहयोगियों के यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल ने इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इसके खिलाफ आज और कल यानी कि 16-17 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर