54 साल बाद नासा ने चांद की ओर नई उड़ान भरी। आर्टेमिस-II मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे, जिससे अंतरिक्ष खोज का नया अध्याय शुरू होगा। वहीं उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह अस्थिर बना हुआ है, बारिश-ओलावृष्टि और उमस से आम लोग बेहाल हैं। रूस ने आर्मेनिया को चेतावनी दी है कि वह एक साथ EU और रूस-नेतृत्व वाले आर्थिक ब्लॉक में नहीं रह सकता। महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते बंद किए गए, e-KYC न कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
{"_id":"69cdb715b314915ba405aeb8","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-2-april-2026-updates-on-amar-ujala-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TOP News: 54 साल बाद फिर चांद की ओर नासा की उड़ान; उत्तर भारत में मौसम अस्थिर; आर्मेनिया को पुतिन की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: 54 साल बाद फिर चांद की ओर नासा की उड़ान; उत्तर भारत में मौसम अस्थिर; आर्मेनिया को पुतिन की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivam Garg
Updated Thu, 02 Apr 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Trending Videos
नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च
- फोटो : Youtube (@NASA)
नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च
करीब 54 साल बाद इंसान एक बार फिर चांद की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पहला मानव मिशन आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तर भारत में मौसम अस्थिर
- फोटो : ANI
बारिश-ओलावृष्टि और गर्मी-उमस से हाल बेहाल
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बावजूद उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। राजस्थान समेत कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी हैं, जबकि मध्य भारत में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

रूस के राष्ट्रपति पुतिन
- फोटो : ANI
रूस का चेतावनी: आर्मेनिया EU और रूस-नेतृत्व वाले आर्थिक ब्लॉक में नहीं रह सकता
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को आर्मेनिया को चेतावनी दी कि वह यूरोपीय संघ (EU) और रूस-नेतृत्व वाले आर्थिक संगठन, यूरोएशियाई आर्थिक संघ (EAEU) दोनों का सदस्य नहीं बन सकता। पुतिन ने कहा कि रूस आर्मेनिया के ईयू के साथ करीबी संबंध बनाने के प्रयास को लेकर पूर्ण रूप से शांत है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्मेनिया के लिए ईयू और ईएईयू दोनों में होने की संभावना असंभव है। पढ़ें एक क्लिक पर...

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI Photos
महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते हुए बंद
महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद कर दिया गया है, जिससे योजना के लाभार्थियों की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, कुल 2.43 करोड़ खातों में से 68 लाख खातों को निर्धारित समय सीमा तक e-KYC पूरा न करने के चलते निष्क्रिय कर दिया गया। इसके बाद अब सक्रिय खातों की संख्या घटकर करीब 1.75 करोड़ रह गई है। पढ़ें पूरी खबर...