सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Top News: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, एपल के CEO पद से इस्तीफा देंगे कुक; उत्तर भारत में भीषण गर्मी की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 21 Apr 2026 06:24 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित नए समझौते को दुनिया में शांति लाने वाला बताया और पूर्व राष्ट्रपतियों बराक ओबामा- जो बाइडन के पुराने परमाणु समझौते को खतरनाक करार दिया। एपल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जहां सीईओ टिम कुक पद छोड़ेंगे और हार्डवेयर प्रमुख जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे। उधर, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की, जहां गुजरात की टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं, ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बमों की बरसात होगी। पहलगाम में आतंकवादी  हमले को एक साल पूरा हो गया है। पीड़ित परिवार दर्द और यादों के सहारे जी रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि भारत और यूक्रेन रक्षा सहयोग समझौते को अंतिम रूप देने जा रहे हैं। एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तमिलनाडु में 18 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं और एक चौथाई से ज्यादा करोड़पति हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट का भारत पर असर पड़ रहा है, क्योंकि निर्यात, तेल आयात और रेमिटेंस का बड़ा हिस्सा वहीं से आता है। उत्तर प्रदेश में तस्करी मामले में रिश्वत और दबिश से जुड़ी ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
US: ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो समझौता किया जा रहा है, वह (पूर्व राष्ट्रपति) बराक ओबामा और जो बाइडन की ओर से किए गए संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) से कहीं बेहतर होगा। यहां जेसीपीओए का मतलब ओबामा और बाइडन के कार्यकाल में ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते से है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
टिम कुक - फोटो : एएनआई (फाइल)
एपल को मिला नया सीईओ: टिम कुक पद से देंगे इस्तीफा, कंपनी के हार्डवेयर प्रमुख जॉन टर्नस संभालेंगे कमान
एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। स्टीव जॉब्स के बाद उन्होंने यह पद संभाला था। अब उनका लगभग 15 साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस दौरान कंपनी का बाजार मूल्य बहुत तेजी से बढ़ा। आईफोन के दौर में एपल का मूल्य 3.6 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया। टिम कुक (65 वर्षीय) एक सितंबर से सीईओ के पद से हट जाएंगे। उनकी जगह कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस नए सीईओ बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
गर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock Photos
Heatwave: मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, पूर्वी तटीय राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हीटवेव (लू) के दिन सामान्य से अधिक देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां जलवायु के लिहाज से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाना सामान्य है। इसलिए हमें ऐसे उच्च तापमान वाले दिनों के लिए तैयार रहना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराया - फोटो : IANS
GT vs MI: आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात
मुंबई इंडियंस ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी से 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 100 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed