सब्सक्राइब करें

TOP News: ट्रंप का होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम; ईरान का इस्राइल पर भीषण हमला; पढ़ें आज की अहम सुर्खियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Sun, 22 Mar 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 March 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए पावर प्लांट्स पर हमले की चेतावनी दी है, वहीं ईरान और इस्राइल  के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां डिमोना जैसे संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरों से हालात और गंभीर हो गए हैं। इधर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली है आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई राज्यों में तापमान गिरा दिया है और अलर्ट जारी है। वहीं अफगानिस्तान में एक ही दिन में दूसरी बार भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 March 2026 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : PTI
ट्रंप की ईरान को नई धमकी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शर्त के पूरी तरह नहीं खोला, तो अमेरिका उसके प्रमुख पावर प्लांट्स पर हमला करेगा। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 March 2026 Updates on amar ujala
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : X/@IsraelMFA
ईरान ने इस्राइल के परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक
ईरान ने शनिवार की देर रात इस्राइल को दो शहरों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। दक्षिणी इस्राइल के डिमोना शहर में हुए एक ईरानी मिसाइल हमले में कम से कम 47 लोग घायल हो गए। वहीं, इस्राइल के दक्षिणी शहर अराद में हुए मिसाइल हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 March 2026 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देशभर में मौसम ने बदला मिजाज
देश के कई हिस्सों में मौसम ने यूटर्न ले लिया है। पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जबकि तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को लगातार पांचवें दिन हिमपात जारी रहा। राजस्थान में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 March 2026 Updates on amar ujala
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala
अफगानिस्तान में देर रात 4.6 तीव्रता का आया भूकंप
अफगानिस्तान में शनिवार देर रात 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है। एजेंसी के अनुसार, यह भूकंप रात 10:43 बजे (भारतीय समयानुसार) आया और इसकी गहराई करीब 82 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र देश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में स्थित था। पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed