{"_id":"69bed6a880c1cd514104060a","slug":"ipl-2026-five-umpires-who-have-officiated-the-most-matches-in-ipl-2026-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल के 'साइलेंट हीरो' जिनकी भूमिका रही अहम, सर्वाधिक मैचों में अंपायरिंग करने वाले पांच अंपायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल के 'साइलेंट हीरो' जिनकी भूमिका रही अहम, सर्वाधिक मैचों में अंपायरिंग करने वाले पांच अंपायर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:04 PM IST
सार
आईपीएल इतिहास में कुछ चुनिंदा अंपायर्स ने लगातार लंबे समय तक अंपायरिंग करते हुए सबसे ज्यादा मैचों में जिम्मेदारी निभाई है। इन अनुभवी अंपायर्स ने अपने सटीक फैसलों से लीग की निष्पक्षता और स्तर को बनाए रखने में अहम योगदान दिया है।
आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाने वाली इस प्रतियोगिता में जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं अंपायर भी मैच को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। आईपीएल के इतिहास में कई अंपायर्स ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में मैचों में अंपायरिंग की है। आइये जानते हैं उन अंपायर्स के बारे में, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग की है...
Trending Videos
2 of 7
अनिल चौधरी
- फोटो : ANI
अनिल चौधरी
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अनिल चौधरी के नाम है। भारतीय मूल के अंपायर अनिल ने इस लीग में अब तक कुल 131 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2012 से अंपायरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
सुंदरम रवि
- फोटो : एक्स
सुंदरम रवि
आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की लिस्ट में सुंदरम रवि भी संयुक्त रूप से नंबर एक पर काबिज हैं। सुंदरम ने इस लीग के इतिहास में कुल 131 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। उन्होंने साल 2009 में पहली बार आईपीएल में अंपायरिंग की थी, जबकि उनका आखिरी मुकाबला साल 2021 में रहा था।
4 of 7
नितिन मेनन
- फोटो : X
नितिन मेनन
इंडियन प्रीमियर के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग करने के मामले में दूसरे नंबर पर नितिन मेनन का नाम है। मेनन बतौर अंपायर इस लीग में पहली बार साल 2016 में नजर आए थे। वह अभी तक कुल 113 आईपीएल मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कुमार धर्मसेना
- फोटो : ICC
कुमार धर्मसेना
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार धर्मसेना आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वह इस लीग में अब तक कुल 98 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। धर्मसेना ने आईपीएल में पहली बार अंपायरिंग साल 2009 में की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।