TOP News: पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी का महामंथन आज; जंग के बीच ट्रंप का अहम फैसला; देश में मौसम की उथल-पुथल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आज शाम बातचीत करेंगे। खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बार बैठक होगी। कैबिनेट सचिवालय चुनाव वाले राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्य सचिवों के साथ अलग-अलग बैठक करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की तय समय सीमा को बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 तक कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है। पढ़ें एक क्लिक पर...
देशभर में बदला मौसम: महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40 पार
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रसार के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर के पहाड़ों से लेकर मैदानों, पूर्वोत्तर, मध्य और पश्चिम में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं और वज्रपात का दौर जारी है। वहीं, दक्षिण में उमस भरी गर्मी बनी हुई है। इसी बीच महाराष्ट्र और गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। अकोला में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर...
आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी भवन में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल की प्रतिनिधि सभा के नए सांसदों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली। पढ़ें एक क्लिक पर...