{"_id":"69eead4d2d1c88ba2309ad78","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-27th-april-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज, पीएम की रैली से पहले जगद्दल में भिड़े BJP-TMC समर्थक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज, पीएम की रैली से पहले जगद्दल में भिड़े BJP-TMC समर्थक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी, बमबाजी और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, जिससे पांच साल में व्यापार दोगुना होकर 5 अरब डॉलर तक पहुंचने और भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। इधर, देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप दिख रहे हैं, जहां उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, प्रधानमंत्री मोदी आज सिक्किम के दौरे पर रहेंगे और हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव और बच्चों को ओआरएस देने जैसी तैयारियां की जा रही हैं। इधर, दिल्ली के कैलाश हिल्स में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपरओवर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
BJP-TMC के समर्थक आपस में भिड़े
- फोटो : ANI
बंगाल चुनाव: PM मोदी की रैली से पहले जगद्दल में भारी हिंसा, BJP-TMC के समर्थक आपस में भिड़े; बमबाजी में 3 घायल
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार रात को भारी हिंसा भड़क गई। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को होने वाली जनसभा से कुछ घंटे पहले हुई। मामले में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस संघर्ष में पत्थरबाजी, बमबाजी और फायरिंग की खबरें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर

भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता
- फोटो : X/@PiyushGoyal
FTA: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज, 70 फीसदी भारतीय उत्पादों को मिलेगा शुल्क मुक्त प्रवेश
भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पिछले साल 22 दिसंबर को बातचीत पूरी होने की घोषणा के चार महीने से ज्यादा समय बाद भारत और न्यूजीलैंड सोमवार को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते का मकसद पांच साल में दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार को दोगुना कर पांच अरब डॉलर तक पहुंचाना है। समझौते का सबसे बड़ा लाभ भारतीय निर्यातकों को होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड पहुंचने वाले करीब 70 फीसदी भारतीय उत्पादों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पढ़ें पूरी खबर

लू से और तीन दिन नहीं मिलेगी राहत
- फोटो : ANI
Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री पार, तीन दिन और लू से राहत नहीं
देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप साथ देखने को मिल रहे हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी का सिक्किम दौरा
- फोटो : PTI
PM Modi: पीएम मोदी आज सिक्किम और कल से यूपी के दौरे पर, राज्यों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम जाएंगे और 4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वहीं, मंगलवार से यूपी के दो दिनी दौरे पर रहेंगे। वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6,350 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

कमेंट
कमेंट X