{"_id":"69effd296c48eda8600becd0","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-28th-april-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे अराघची, दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज; पढ़ें सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे अराघची, दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज; पढ़ें सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंचे हैं। यह पिछले 48 घंटों में उनकी इस्लामाबाद की तीसरी यात्रा है। वहीं, दिल्ली विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले हिंदुत्व का अंडर करंट महसूस किया जा रहा है। उधर, रात्रिभोज में गोलियां बरसाने वाले कोल एलन पर राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। आरोपों की सूची अभी और लंबी हो सकती है। वहीं, यूपी के हमीरपुर के मौदहा नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। अधिकतम तापमान गिरने लगा है और मंगलवार से राहत के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची
- फोटो : ANI/Reuters
क्या खत्म होगा पश्चिम एशिया संघर्ष?: 48 घंटे में तीसरी बार PAK पहुंचे अराघची, जानें रूस का क्या है कनेक्शन
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंचे हैं। यह पिछले 48 घंटों में उनकी इस्लामाबाद की तीसरी यात्रा है। यह यात्रा रूस में अपने दौरे को खत्म के बाद हुई है। माना जा रहा है कि 48 घंटों में इस तीसरी यात्रा का उद्देश्य अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक कूटनीतिक प्रयास का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली विधानसभा
- फोटो : दिल्ली विधानसभा
Delhi: आज से दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली विधानसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ होगी। इसके बाद सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यसूची के मुताबिक, सत्र की शुरुआत निधन संबंधी उल्लेख से होगी। इसके बाद सदस्य नियम-280 के तहत विशेष मुद्दे उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वर्ष 2024-25 के वित्त लेखे और विनियोग लेखे सदन के पटल पर रखेंगी। पढ़ें पूरी खबर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
West Bengal: जय महाकाली के साथ जय श्रीराम, बंगाल में हिंदुत्व का ज्वार और अंतिम प्रहार
पश्चिम बंगाल की सियासत अस्मिता और अस्तित्व का भीषण संघर्ष बन चुकी है। हुगली की लहरों के ऊपर भले ही हाई-वोल्टेज प्रचार और तीखे आरोप-प्रत्यारोपों का शोर हो, लेकिन इन लहरों के ठीक नीचे हिंदुत्व का अंडर करंट तमाम मुद्दों को विचलित करता दिख रहा है। इस अंडर करंट को समझना वैसा ही है, जैसे गंगासागर के मुहाने पर भागीरथी के अदृश्य प्रवाह को भांपना, जो ऊपर से जितना शांत है, नीचे उतना ही वेगवान। यह वह समीकरण है, जो ममता बनर्जी के अभेद्य किले की दीवारों में दरार पैदा करने की क्षमता रखता है। आखिर में चुनाव परंपरागत खांचों से बाहर निकलकर शक्ति बनाम श्रीराम के उस मोड़ पर आ गया है, जहां हर बयान एक तीर है और हर रैली एक घेराबंदी। पढ़ें पूरी खबर

संदिग्ध कोल टॉमस एलन
- फोटो : ANI
US: शूटर कोल एलन पर लगा राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश का आरोप, अभी और लंबी हो सकती है आरोपों की सूची
वॉशिंगटन डीसी में आयोजित संवाददाता डिनर के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले 31 साल के कोल थॉमस एलन पर केस दर्ज कर लिया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, एलन पर राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास, अपराध के इरादे से हथियार ले जाने और हिंसा के दौरान गोली चलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर

कमेंट
कमेंट X