{"_id":"69f15141fc0e232f8f094819","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-29th-april-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान आज; पढ़ें सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान आज; पढ़ें सुर्खियां
Wed, 29 Apr 2026 06:00 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए आज पीएम मोदी 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इसे आगामी चुनावों के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान करेंगे। दूसरी ओर, उत्तर भारत में आने वाले चार-पांच दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने से राहत मिलने की संभावना है। उधर, दिल्ली में एमसीडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है, जहां आम आदमी पार्टी के चुनाव से दूर रहने के कारण मुकाबला मुख्यतः भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमट गया है। वहीं, किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों को रेखांकित किया। उधर, महाराष्ट्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले प्री-मैपिंग का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, हालांकि शहरी क्षेत्रों में इसकी रफ्तार धीमी है। वहीं, डिजिटल भारत की दिशा में यूपीआई के जरिए एनपीएस खाता खोलने जैसी नई सुविधाएं भी जल्द शुरू होने वाली हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
यूपी में एक्सप्रेस-वे का जाल।
- फोटो : अमर उजाला
Ganga Expressway: 12 शहर, 36 हजार करोड़ का खर्च, 19 साल बाद हकीकत बनने जा रहे 2007 के सपने में क्या-क्या खास?
उत्तर प्रदेश ने बीते कुछ वर्षों में हाईवे और एक्सप्रेस-वे का जाल तेजी से बिछा है। नोएडा और आगरा के बीच बने एक्सप्रेस-वे के बाद से राज्य में अब तक पांच एक्सप्रेस-वे अस्तित्व में आ चुके हैं। अब 29 अप्रैल यानी आज (बुधवार) उत्तर प्रदेश में छठवें एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन यूपी के नए-नवेले गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर देंगे। 594 किलोमीटर लंबे इस ई-वे को यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा के लिए सत्ता के रास्ते के तौर पर भी देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज
- फोटो : ANI
बंगाल के रण का अंतिम चरण: ममता बचा पाएंगी अपना गढ़ या भाजपा लगाएगी सेंध, आज जनता करेगी फैसला
पश्चिम बंगाल में बहुप्रतीक्षित विधानसभा चुनावों का दूसरा चरण आज (बुधवार) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगा। इस चरण में 142 सीटों के लिए 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सत्ता से बेदखल करने के लिए कोशिश में जुटी है। वहीं, टीएमसी लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। पढ़ें पूरी खबर

अगले पांच दिनों में बारिश दे सकती है राहत
- फोटो : ANI
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, उत्तर भारत में चार से पांच दिन तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार
पिछले चार-पांच दिनों से भीषण लू और चिलचिलाती गर्मी की मार झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के लोगों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतर इलाकों में बादल छाए, तेज हवाएं चलीं और हल्की बौछारें पड़ीं। इससे तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों के दौरान भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है, जिससे भीषण गर्मी से फौरन राहत जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर

एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
Delhi Mayor: एमसीडी को आज मिलेगा नया महापौर, आप के पीछे हटने से चुनाव एकतरफा; कांग्रेस किनारे... भाजपा मजबूत
एमसीडी को बुधवार को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है। कुछ अप्रत्याशित नहीं हुआ तो दोनों पदों के लिए होने वाला चुनाव निकाय में भाजपा पार्षदों की संख्या के हिसाब से एकतरफा माना जा रहा है। मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने न उम्मीदवार उतारे हैं और न मतदान में भागीदारी के लिए रुख स्पष्ट किया है। ऐसे में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित हो गया है। पढ़ें पूरी खबर