फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TOP News: अजित पवार की अंतिम विदाई आज; कोलंबिया प्लेन क्रैश में 15 की मौत; संसद में पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

Thu, 29 Jan 2026 06:40 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 29 Jan 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th January 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में होगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी, जिससे बजट प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत होगी और एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया जाएगा। मौसम की बात करें तो पहाड़ों पर हिमस्खलन और मैदानों में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान गिर गया है, जिससे दिल्ली समेत कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेनेजुएला अभियान का बचाव करते हुए ग्रीनलैंड और NATO को लेकर सफाई दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th January 2026 Updates on amar ujala
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज - फोटो : PTI
आज पंचतत्व में विलीन होंगे अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का अंतिम संस्कार आज यानी बृहस्पतिवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान से किया जाएगा। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th January 2026 Updates on amar ujala
मार्को रुबियो, विदेश मंत्री, अमेरिका - फोटो : एएनआई

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने वेनेजुएला अभियान का किया बचाव
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सीनेट की विदेश संबंध समिति के समक्ष बयान देते हुए वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने के लिए की गई सैन्य कार्रवाई का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में जरूरी था और इससे पश्चिमी गोलार्ध अधिक सुरक्षित हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th January 2026 Updates on amar ujala
बर्फ से लकदक हुए हिमाचल के पहाड़। - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन
उत्तर पश्चिम भारत में मौसम खराब बना हुआ है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ है जिसकी जद में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई मवेशियों की जान चली गई। पहाड़ों पर हिमपात भी लगातार जारी है, इससे सैलानियों के चेहरे तो खिले हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई सड़के बंद हैं, ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और नलों से आने वाला पानी भी बर्फ में बदल गया है। मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है। इस महीने के आखिर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे पहली फरवरी को उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिल्ली में सर्द हवाओं के रूप में दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th January 2026 Updates on amar ujala
कोलंबिया में विमान दुर्घटना (सांकेतिक) - फोटो : X @AerolineaSatena
कोलंबिया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त: 15 लोगों की मौत
कोलंबिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित नोर्टे दे सांतांदेर प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह विमान सरकारी एयरलाइन साटेना का था। पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed