{"_id":"69fbddda4854f7465e0788c0","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-7th-may-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: निजी सहायक की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की धमकी; पढ़ें सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: निजी सहायक की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की धमकी; पढ़ें सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 07 May 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक सुनियोजित हत्या करार दिया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे ईरान को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा हम उन्हें किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। इधर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में अनपढ़ वे होंगे जो नई चीजें नहीं सीखेंगे। उन्होंने सफलता के लिए शॉर्टकट के बजाय कड़ी मेहनत पर जोर दिया। उधर, पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव ने वैश्विक मीडिया गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। कई संस्थान भारत के लोकतंत्र और अल्पसंख्यक अधिकारों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन हिंसा की घटनाओं पर उनकी चुप्पी किसी से छिपी नहीं है। वहीं, मौसम की बात करें तो मई की शुरुआत में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी पर ब्रेक लगा है। हालांकि महाराष्ट्र का वर्धा 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने जल्द ही तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं। इधर, रेलवे सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आरएलडीए देश के 76 प्रमुख स्टेशनों पर 'नेक्स्ट जनरेशन सुरक्षा मॉडल' और एआई तकनीक अपनाएगा, ताकि त्योहारों पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। उधर, एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में दर्ज आपराधिक मामलों में पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो सुरक्षा की दृष्टि से एक सकारात्मक संकेत है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
शुभेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
'15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा': PA की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- भाजपा शुरू करेगी गुंडों का सफाया
पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को पूरी तरह सोची-समझी साजिश और 'प्री-प्लान्ड मर्डर' बताया है। शुभेंदु ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (DGP) ने भी इस बात की पुष्टि की है। हत्या से पहले दो-तीन दिनों तक इलाके की रेकी की गई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उन्हें कुछ अहम सबूत भी मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
'हम उन्हें खत्म कर देंगे: शांतिवार्ता के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- नहीं बनने देंगे परमाणु हथियार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया संकट और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम उन्हें (ईरान को) खत्म कर देंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। पढ़ें पूरी खबर

1
- फोटो : अमर उजाला
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: सफल छात्रों से बोले राज्यसभा के उपसभापति- जो बदलाव के लिए तैयार नहीं वे अनपढ़!
अनपढ़ वे नहीं होंगे जिन्हें पढ़ना-लिखना नहीं आता, बल्कि वे होंगे जो बदलते समय में नई चीजों को नहीं सीखेंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने यह बात अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-25 के सफल विद्यार्थियों से कहीं। उन्होंने यह कहा कि जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसलिए सफलता पाने के लिए मेहनत पर ही ध्यान दें। पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पूर्वाग्रह की धुंध: बंगाल के जनादेश पर विदेशी मीडिया गढ़ने लगा हिंदू राष्ट्रवाद का नैरेटिव, असली वजह क्या है?
पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता तक पहुंचते ही वैश्विक वैचारिक गलियारों में भी बेचैनी पैदा कर दी। विदेशी मीडिया के बड़े हिस्से ने भारत में लोकतंत्र, अल्पसंख्यक अधिकार और चुनावी निष्पक्षता पर अचानक सवाल उठाने शुरू कर दिए। न्यूयॉर्क टाइम्स, द गार्जियन और अल जजीरा जैसे मंचों पर यह नैरेटिव तेजी से गढ़ा जाने लगा कि भारत हिंदू राष्ट्रवाद की ऐसी दिशा में बढ़ रहा है, जहां लोकतंत्र व बहुलता खतरे में है। पढ़ें पूरी खबर