सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Top News: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड ढेर, संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा; देश में सामान्य से 7% अधिक बारिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 28 Jul 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा को सेना ने एक अभियान में मार गिराया। वह पाकिस्तान का पूर्व पैरा कमांडो था और भारत में कई आतंकी साजिशों में शामिल था। उधर, लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने इस सैन्य अभियान के जरिए दुनिया को कड़ा संदेश दिया। लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार से पूछा कि आतंकी पहलगाम तक पहुंचे कैसे? उन्होंने रक्षा मंत्री से जवाब मांगा। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में कहा कि 22 अप्रैल से 17 जून के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। ललन सिंह ने गौरव गोगोई के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि मुंबई हमले में आतंकी कहां से आए थे, वह सब जानते हैं। उधर, एशिया कप 2025 को लेकर संसद में बहस हुई। शिवसेना सांसदों ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। सलमान खान से जुड़ा 27 साल पुराना काला हिरण शिकार मामला एक बार फिर कोर्ट में पहुंचा है, हाईकोर्ट अब उनकी अपील सुनेगा। मौसम विभाग ने बताया कि देश में इस बार सामान्य से सात फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इसके राज्यवार आंकड़े जारी किए गए हैं। टीसीएस में छंटनी को लेकर सरकार सक्रिय है। आईटी मंत्रालय इस मामले पर करीबी नज़र रखे हुए है और स्थिति की जांच कर रहा है। देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
top headline today important and big news stories updates
पहलगाम आतंकी हमला। - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड ढेर: पाकिस्तान का पूर्व पैरा कमांडो था आतंकी मूसा, सेना ने कैसे खोजकर ढेर किया?
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। श्रीनगर के हारवन के जंगल क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान जवानों ने तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के पास एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल और दो एके सीरीज की राइफल मिली हैं। सुरक्षाबलों ने इस अभियान में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान शाह और उसके दो साथियों- जिबरान और हमजा अफगानी को मार गिराया है। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान को 24 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) और 4 पैरा यूनिट के जवानों ने अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
Operation Sindoor: भारत का दुनिया को संदेश, राजनाथ बोले- शेर मेंढक मारे तो अच्छा संदेश नहीं; 10 बड़ी बातें
लोकसभा में आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई- ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत हुई। सरकार की तरफ से पहले वक्ता के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सेना ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने में पूरी सफलता पाई है। उन्होंने ये भी साफ किया कि भारतीय सेना को किसी भी तरह की सैन्य क्षति नहीं हुई है। राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए और कहा कि संसद को एक सुर में देश की सेना के पराक्रम को सलाम करना चाहिए।  पढ़ें पूरी खबर
top headline today important and big news stories updates
गौरव गोगोई - फोटो : अमर उजाला
Operation Sindoor: 'आतंकी पहलगाम में कैसे आए? रक्षा मंत्री यह नहीं बता पाए', गौरव गोगोई का सरकार से तीखा सवाल    
कांग्रेस के गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि राजनाथ सिंह ने बहुत सारी जानकारी दी, लेकिन रक्षा मंत्री के रूप में यह नहीं बताया कि आतंकवादी पहलगाम में कैसे आए। राष्ट्रहित में ये सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है। देश जानना चाहता है कि पहलगाम हमले को 100 दिन बीत चुके हैं, लेकिन यह सरकार आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में नहीं ला पाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
Jaishankar: '22 अप्रैल से 17 जून तक PM मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई', लोकसभा में जयशंकर की दो टूक
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में साफ किया कि 22 अप्रैल से 17 जून के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई। जयशंकर ने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान पर भारत के जवाबी हमलों के बाद भारत को ऐसे फोन कॉल आए, जिनसे संकेत मिलने लगे थे कि पाकिस्तान अब हार मान चुका है। हालांकि, भारत ने साफ किया कि ऐसा कोई भी अनुरोध पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) की ओर से औपचारिक रूप से आना चाहिए था। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed