Top News: राज्यों में मौसम बदलने का अलर्ट; आज कोलकाता में IPL का आगाज और चेन्नई में परिसीमन पर बैठक; सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Weather Updates : यूपी समेत 12 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार, दिल्ली में गर्मी दिखाने लगी तेवर
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य स्तरों में एक ट्रफ के रूप में जारी है। ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार भी निचले स्तरों में दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण 22 मार्च तक उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2025 Opening Ceremony: कब शुरू होगा उद्घाटन समारोह, कौन-कौन करेगा शिरकत?
आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत होने जा रही है और शनिवार को इसका रंगारंग आगाज हो जाएगा। आईपीएल 2025 का आगाज गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच से पहले हालांकि उद्घाटन समारोह आयोजित होगा जिसमें बॉलीवुड के कुछ सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे। यहां जानें आईपीएल के आगाज से जुड़ी हर जरूरी बात
Delimitation Meeting Chennai: परिसीमन पर द्रमुक की बैठक आज, CM स्टालिन बोले- यह आंदोलन की शुरुआत
परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब के राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की है। आज इस मुद्दे पर चेन्नई में बैठक होगी। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसे आंदोलन की शुरुआत बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर
Andhra Pradesh: सीएम नायडू बोले- मंदिर में केवल हिंदू करेंगे काम, अन्य धर्म के लोगों का किया जाएगा स्थानांतरण
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि तिरुमला मंदिर में अब केवल हिंदुओं को ही काम पर रखा जाएगा। दूसरे समुदायों के लोगों काे तिरुमला मंदिर से अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर बनाने की योजना की भी घोषणा की। यहां पढ़ें पूरी खबर