महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत खास दिन है। पिछले लगभग एक महीने से चल रहे सियासी घमासान का नतीजा आज फ्लोर टेस्ट के तौर पर होगा। वहीं सीएम योगी द्वारा नगर विकास को दिए गए 100 दिन के लक्ष्य के अधिकतर काम तय समय सीमा से पहले ही पूरे हो चुके हैं। विभाग को दिए गए 24 काम में से 22 काम पूरे हो चुके हैं। साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: शिंदे सरकार का बहुमत परीक्षण आज, पीएम मोदी जाएंगे आंध्र प्रदेश, पढ़ें अहम समाचार
शिंदे सरकार का बहुमत परीक्षण आज
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले लगभग एक महीने से चल रहे सियासी घमासान का नतीजा आज बहुमत परीक्षण के तौर पर होगा। बहुमत परीक्षण से पहले प्रदेश की राजनीति में मैराथन बैठकें हुईं। एक और जहां सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 39 विधायकों के साथ बैठक की। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट ने भी अपने विधायकों के साथ बैठक की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी आज जाएंगे आंध्र प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए भीमावरम और गन्नावरम में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भीमावरम में शनिवार से हो रही भारी बारिश के चलते पीएम के दौरे के लिए इंतजामों में बाधा पहुंची है। यहां उनका स्वागत राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
योगी आदित्यनाथ सरकार के सौ दिन का कार्यकाल पूर्ण
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सौ दिन पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा नगर विकास को दिए गए 100 दिन के लक्ष्य के अधिकतर काम तय समय सीमा से पहले ही पूरे हो चुके हैं। विभाग को दिए गए 24 काम में से 22 काम पूरे हो चुके हैं। हालांकि 14 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या दोगुना करने और सिटी बस सेवा के लिए मोबाइल एप तैयार करने का काम अभी अधूरा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रांची में
राजग उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार, 4 जुलाई को रांची जाएंगी। वह राज्य में राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा समेत अन्य दलों से अपने समर्थन की अपील करेंगी। साथ ही इसकी भी संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सोमवार को ही आदिवासी समुदाय से आने वाली मुर्मू के समर्थन का एलान कर सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...