सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच, दिल्ली में बढ़ सकता है प्रदूषण का ग्राफ, पढ़ें अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Oct 2022 07:01 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 06 October Today: Important And Big News Stories Of 06 October Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अनुभवी शिखर धवन की अगुवाई में युवा जोश से लबरेज टीम इंडिया मजबूत दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे मैच में हराने के इरादे से आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरेगी। इसके साथ ही भारतीय टीम 12 वर्ष बाद अपनी धरती पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतना चाहेगी। वहीं, दशहरा से एक दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। सबसे खराब हवा की गुणवत्ता 248 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की रही। वहीं, फरीदाबाद को छोड़कर सभी शहरों की खराब श्रेणी में दर्ज हुई। साथ ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। सात सितंबर को केरल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंच गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...


 

Trending Videos
Top News Headline 06 October Today: Important And Big News Stories Of 06 October Updates On Amar Ujala
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में वनडे मैच आज
अनुभवी शिखर धवन की अगुवाई में युवा जोश से लबरेज टीम इंडिया मजबूत दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे मैच में हराने के इरादे से आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरेगी। इसके साथ ही भारतीय टीम 12 वर्ष बाद अपनी धरती पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतना चाहेगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 06 October Today: Important And Big News Stories Of 06 October Updates On Amar Ujala
वायु प्रदषण। - फोटो : अमर उजाला

खराब हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, आज बढ़ सकता है प्रदूषण का ग्राफ
दशहरा से एक दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। सबसे खराब हवा की गुणवत्ता 248 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की रही। वहीं, फरीदाबाद को छोड़कर सभी शहरों की खराब श्रेणी में दर्ज हुई। केंद्र की एजेंसी सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश होने की स्थिति में हवा की सेहत में सुधार की संभावना है।   पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 06 October Today: Important And Big News Stories Of 06 October Updates On Amar Ujala
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

सोनिया गांधी आज भारत जोड़ाे यात्रा में होंगी शामिल
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। सात सितंबर को केरल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंच गई है। इससे पहले सोनिया गांधी ने बुधवार को विजयादशमी पर एचडी कोते विधानसभा क्षेत्र में मौजूद मंदिर में पूजा-अर्चना की। कर्नाटक में चल रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार (तीन अक्तूबर) को ही मैसूरु पहुंच गई थीं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 06 October Today: Important And Big News Stories Of 06 October Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

आज से शुरू होगा बरसात का दौर: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में निम्न का दाब का क्षेत्र बनने की वजह से उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसका प्रभाव बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में आज से दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह से लेकर अगले सप्ताह तक बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में पारे में लगातार कमी आएगी व सर्दी की दस्तक बढ़ने लगेगी।    पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed