फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले मे आज आएगा अहम फैसला, ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने जीता पार्टी का विश्वास, पढ़ें अहम समाचार

Tue, 07 Jun 2022 06:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Jun 2022 06:21 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 07 June Today: Important and big news stories of 07 June updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ज्ञानवापी मामला सुनने योग्य है या नहीं इस पर सोमवार को सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश के लिए आज की तिथि तय की है। वहीं, पार्टीगेट स्कैंडल के चलते संकट में घिरे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में विश्वास मत साबित कर दिया। बोरिस जॉनसन ने 211 मत हासिल कर विश्वास मत जीत लिया। साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 07 June Today: Important and big news stories of 07 June updates on Amar Ujala
ज्ञानवापी मामले में आज आएगा फैसला। - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले मे आज आएगा अहम फैसला
ज्ञानवापी मामला सुनने योग्य है या नहीं इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश के लिए आज की तिथि तय की है। शिवलिंग मिलने की जानकारी के बाद भी वजू कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध में मुकदमा दर्ज करने की मांग के मामले में सोमवार को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वोत्तमा नागेश वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 07 June Today: Important and big news stories of 07 June updates on Amar Ujala
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन - फोटो : ani

ब्रिटिश पीएम जॉनसन पद पर बने रहेंगे
पार्टीगेट स्कैंडल के चलते संकट में घिरे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में विश्वास मत साबित कर दिया। बोरिस जॉनसन ने 211 मत हासिल कर विश्वास मत जीत लिया। जॉनसन के खिलाफ 148 वोट डाले गए। कंजरवेटिव 1922 कमेटी के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि कुल 359 वोट डाले गए। इनमें से कोई भी खराब मत पत्र नहीं था।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 07 June Today: Important and big news stories of 07 June updates on Amar Ujala
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में लू का प्रकोप जारी, आज के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। लू के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दिन भर 25-25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवा चलेगी। दिल्ली में सोमवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा और दिन भर आसमान से आग बरसती रही। झुलसा देने वाली गर्मी का आलम यह रहा कि सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। वर्ष 2017 के बाद यह छह जून का सबसे अधिक तापमान रहा।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 07 June Today: Important and big news stories of 07 June updates on Amar Ujala
सिद्धू मूसेवाला के साथ राहुल गांधी। - फोटो : फाइल फोटो

आज राहुल गांधी जाएंगे मूसा गांव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मानसा के मूसा गांव आएंगे। वे दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। मूसेवाला के घर सांत्वना देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है। सोमवार को राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर अपने परिवार सहित मूसेवाला के निवास स्थान पर पहुंचे और मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed