Google Doodle on Angelo Moriondo 171st Birthday: दुनिया के हर कोने में कॉफी लवर्स मिलते हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे लोग होते हैं जो एस्प्रेसो पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एस्प्रेसो मशीन (Espresso Machines) का आविष्कार किसने किया है? गूगल (Google) ने 6 जून 2022 यानी आज एस्प्रेसो मशीन के आविष्कार करने वाले एंजेलो मोरियोनडो को डूडल बनाकर याद किया है। गूगल ने उनकी 171 वीं जयंती पर याद करने के लिए खास तरीका अपनाया है।
Angelo Moriondo 171st Birthday: जानिए कौन हैं एंजेलो मोरियोनडो, जिनकी याद में गूगल ने बनाया खूबसूरत डूडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए कौन थे एंजेलो मोरियोनडो
एंजेलो मोरियोनडो का जन्म 6 जून, 1851 को इटली के ट्यूरिन शहर में हुआ था। उन्होंने एक उद्यमी परिवार में जन्म लिया था। उनके दादा ने एक शराब प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी। इसके बाद उनके पिता के देखरेख में यह कंपनी चलती रही। इसके बाद एंजेलो ने अपने भाई और चचेरे भाई के साथ मिलकर एक लोकप्रिय चॉकलेट कंपनी का नाम निर्माण किया जिसका नाम 'मोरियोन्डो और गैरीग्लियो' रखा गया।
एस्प्रेसो मशीन बनाने का कैसे आया आइडिया
मोरियोनडो ने सिटी-सेंटर पियाजा कार्लो फेलिस में दो दुकानें, ग्रैंड-होटल लिगु और वाया रोम के नाजियोनेल में मेरिकन बार को खरीद लिया। उस दौरान इटली में लोग कॉफी पीना बहुत पसंद करते थे। लेकिन कॉफी पीने के लिए ग्राहकों को काफी इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि उसे बनाने में काफी समय लगता था। इसके बाद उनके मन में एक ऐसी मशीन बनाने के बारे में ख्याल आया जिससे कई कप काफी तेजी से बनाई जा सके।
1884 में पहली बार सामने आई मशीन
मोरियोनडो ने अपने सपने को उड़ा दी और 1884 में ट्यूरिन के जनरल एक्सपो में एस्प्रेसो मशीन को पेश किया। प्रेजेंटेशन से पहले उन्होंने मशीन को एक मैकेनिक की निगरानी में रखा हुआ था। जनरल एक्सपो में उनकी मशीन को कांस्य पदक मिला।
इस मशीन में एक बड़ा बॉयलर भी था। यह कॉफी को गर्म पानी के साथ देता था। इस मशीन का उन्होंने 23 अक्टूबर, 1885 को पेरिस में रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद एक अंतरराष्ट्रीय पेटेंट ने आविष्कार की पुष्टि की और एक पेटेंट मिल गया। मोरियोनडो इसके बाद अपने आविष्कार में सुधार और पेटेंट करते रहे।