सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: जांच को चकमा दे सकता है कोरोना, मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, पढ़ें अहम समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 06:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 08 July Today: Important and big news stories of 08 July updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के पहले रोडमैप पर शुक्रवार को मंथन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस का नया सब वैरिएंट जांच को चकमा दे सकता है। साथ ही उच्चतम न्यायालय ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 08 July Today: Important and big news stories of 08 July updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का पहला रोडमैप आज होगा तैयार
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के पहले रोडमैप पर शुक्रवार को मंथन किया जाएगा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव में मिशन-75 को पूरा करने के लिए आगामी कार्यक्रम और अभियान तय किए जाएंगे। 2-3 जुलाई को तेलंगाना के हैदराबाद में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रम और अभियान तय किए गए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 08 July Today: Important and big news stories of 08 July updates on Amar Ujala
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

जांच को चकमा दे सकता है कोरोना
एक बार फिर कोरोना वायरस ने वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस का नया सब वैरिएंट जांच को चकमा दे सकता है। वर्तमान में आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन किट से जांच हो रही है लेकिन नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के शोधार्थियों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि वायरस के नए परिवर्तनों से जांच पर गंभीर असर पड़ सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 08 July Today: Important and big news stories of 08 July updates on Amar Ujala
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

द्रोपदी मुर्मू आज लखनऊ आएंगी
राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ आएंगी। लोक भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी। भाजपा द्रोपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 08 July Today: Important and big news stories of 08 July updates on Amar Ujala
मोहम्मद जुबैर - फोटो : Social media

मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर आज (शुक्रवार) को सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि मामले को सीजेआई की मंजूरी के बाद शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed