दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात भूकंप के तेज झटके लगे। दो बार में तेज झटके लगने से कई कॉलोनियों व मोहल्लो में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके देर रात 1.58 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास के जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी, शिमला के बाद अब आज कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी हुंकार भरेंगे। वह आज हमीरपुर के सुजानपुर और कांगड़ा के चंबी में एक-एक रैली करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के दौरे पर जाएंगे। भारत एक दिसंबर को मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया से शक्तिशाली समूह जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: उत्तर भारत में देर रात आया भूकंप, हिमाचल में पीएम मोदी की दो रैलियां, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में देर रात आया भूकंप
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात भूकंप (Earthquake) के तेज झटके लगे। दो बार में तेज झटके लगने से कई कॉलोनियों व मोहल्लो में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके देर रात 1.58 बजे महसूस किए गए। जानकारों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास के जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज करेंगे दो-दो रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी, शिमला के बाद अब आज कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी हुंकार भरेंगे। वह आज हमीरपुर के सुजानपुर और कांगड़ा के चंबी में एक-एक रैली करेंगे। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार दोपहर पहली बार शिमला पहुंचे। वह आज शिमला और सोलन के नालागढ़ में चुनावी जनसभाएं करेंगे। हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे। केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा। पढ़ें पूरी खबर...
जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इंडोनेशिया जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के दौरे पर जाएंगे। भारत एक दिसंबर को मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया से शक्तिशाली समूह जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। वहीं पीएम मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के जी-20 अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया। पढ़ें पूरी खबर...
आज सेमीफाइनल में होगी पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भाग्य के सहारे अंतिम-4 में पहुंची पाकिस्तानी टीम इस बार फाइनल तक का सफर तय करने के लिए उतरेगी। पिछली बार 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में हरा दिया था। वहीं, न्यूजीलैंड की नजर इस बार खिताब जीतने पर है। उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले साल फाइनल में शिकस्त दी थी।
पढ़ें पूरी खबर...