भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं, सरकार ने मौजूदा खरीफ सीजन में धान की फसल के रकबे में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को गैर-बासमती चावल के निर्यात पर 20 फीसदी शुल्क लगा दिया। यह शुल्क आज से लागू होगा। साथ ही ब्रिटेन की महारानी की मृत्यु के तुरंत बाद सिंहासन बिना किसी समारोह के प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स (73) के पास चला गया। प्रिंस चार्ल्स किंग चार्ल्स तृतीय के नाम से जाने जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, आज से गैर-बासमती चावल का निर्यात महंगा, पढ़ें अहम खबरें
नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास
नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंक चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को पछाड़ा। उन्होंने पांचवें प्रयास में 86.94 मीटर भाला फेंका। नीरज की पहली थ्रो फाउल गई, जबकि दूसरी थ्रो ने 88.44 मीटर की दूरी नापी, जो उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी थी। पढ़ें पूरी खबर...
आज से गैर-बासमती चावल के निर्यात पर देना होगा 20 फीसदी शुल्क
सरकार ने मौजूदा खरीफ सीजन में धान की फसल के रकबे में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को गैर-बासमती चावल के निर्यात पर 20 फीसदी शुल्क लगा दिया। यह शुल्क 9 सितंबर से लागू होगा। हालांकि, उबले और बासमती चावल के निर्यात को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
प्रिवी काउंसिल में इस तरह औपचारिक रूप से राजा बनेंगे चार्ल्स
महारानी की मृत्यु के तुरंत बाद सिंहासन बिना किसी समारोह के प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स (73) के पास चला गया। प्रिंस चार्ल्स किंग चार्ल्स तृतीय के नाम से जाने जाएंगे। उनके पास फिलिप, आर्थर या जॉर्ज नाम चुनने का विकल्प भी था। उन्हें अपने पिता की उपाधि ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल विरासत में मिली है। पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
देश के कई राज्य मौसम में आए बदलाव से परेशान हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश के बाद मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार से रविवार के बीच महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र व मध्य भाग में तेज बारिश होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
