अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला किया गया। रुश्दी की गर्दन से काफी खून निकला। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं। वहीं दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक शनिवार शाम तक यमुना के जलस्तर में करीब एक मीटर की और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट घोषित कर दिया है। साथ ही पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत से छह जून को घर के बाहर से अगवा हिंदू किशोरी करीना कुमारी ने शुक्रवार को अदालत को खुद पर हुए जुल्मों की दास्तां सुनाई। उसने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन करा उसकी जून में ही मुस्लिम खलील से शादी करा दी गई थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, पढ़ें अहम खबरें
 
             
            मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला
                
        
                                
        
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला किया गया। एक कार्यक्रम के दौरान उन पर चाकू से वार किया गया। इस दौरान रुश्दी के गर्दन की गर्दन से काफी खून निकला। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं।
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        यहां पढ़ें पूरी खबर...
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
         
 
            दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, यमुना ने पार किया खतरे का निशान
                
        
                                
        
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        यमुना का जलस्तर शुक्रवार देर रात 205.65 मीटर पहुंच गया। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक शनिवार शाम तक यमुना के जलस्तर में करीब एक मीटर की और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट घोषित कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक हथिनीकुंड बैराज से यमुना में एक लाख क्यूसेक से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
            हिंदू किशोरी करीना ने कोर्ट को सुनाई जुल्म की दास्तां
                
        
                                
        
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत से छह जून को घर के बाहर से अगवा हिंदू किशोरी करीना कुमारी ने शुक्रवार को अदालत को खुद पर हुए जुल्मों की दास्तां सुनाई। उसने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन करा उसकी जून में ही मुस्लिम खलील से शादी करा दी गई थी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ ऐसी वारदात आम हैं।
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
            ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार से मुकेश अंबानी को मोटा नुकसान
                
        
                                
        
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        निर्माता, निर्देशक, अभिनेता आमिर खान की कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस की साझेदारी में बनी वॉयकॉम18 स्टूडियोज की ताजा तरीन फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ सोशल मीडिया पर उन लोगों के निशाने पर आने से नुकसान में जाती दिख रही है, जो आमिर खान को अरसे से निशाना बनाते आ रहे हैं। फिल्म बनाने में पूरा पैसा वॉयकॉम18 स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स का लगा है। 
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        
                
        
                
         
        यहां पढ़ें पूरी खबर...
