सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: आज पंजाब में मुफ्त बिजली की घोषणा करेंगे भगवंत मान, किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 2000 करोड़ रुपये, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Apr 2022 07:06 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 16 April Today: Important and big news stories of 16  April updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को राज्य के लोगों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा करेंगे।1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने लगेगी। वहीं पंजाब सरकार शनिवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भुगतान के एवज में किसानों के बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करेगी। आईपीएल में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 16 April Today: Important and big news stories of 16  April updates on Amar Ujala
भगवंत मान - फोटो : instagram/bhagwantmann1/

पंजाब : 1 जुलाई से मिलने लगेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सीएम भगवंत मान आज करेंगे घोषणा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को राज्य के लोगों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा करेंगे।1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने लगेगी। आप सरकार का एक महीना पूरा होने पर सीएम मान आज इसकी घोषणा करने वाले हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 16 April Today: Important and big news stories of 16  April updates on Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

दिल्ली में कोरोना: सरकार ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के लिए कहा, सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना पर सरकार नजर रखे हुए हैं। अस्पतालों में दाखिला नहीं बढ़ रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि सरकार ने स्वास्थ्य सरंचना को दुरुस्त कर लिया है। साथ ही सभी अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 16 April Today: Important and big news stories of 16  April updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में येलो अलर्ट: पांच दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता पारा
हरियाणा में आगामी पांच दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 16 April Today: Important and big news stories of 16  April updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पंजाब: आज किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 2000 करोड़ रुपये, नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रति क्विंटल 400 रुपये मुआवजे की मांग की
पंजाब सरकार शनिवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भुगतान के एवज में किसानों के बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि अब तक किसानों को 828 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed