अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बार फिर धमाका हुआ है। इस बार धमाका एक मस्जिद में हुआ है। काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार को एक विस्फोट काबुल के 17वें जिले में हुआ है। टीवी चैनल अलजजीरा ने इस धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या 20 बताई है। वहीं, दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स संक्रमण के कांगो स्ट्रेन में अहम बदलाव देखे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अध्ययन से वायरस की गंभीरता का पता चलेगा ताकि उससे बचाव किया जा सके। साथ ही पूरे देश में आज जन्माष्टमी की धूम है। इस साल 18 और 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा का दिन है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: काबुल बम धमाके में 20 की मौत, मंकीपॉक्स के कांगो स्ट्रेन में बदलाव, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काबुल की मस्जिद में बम धमाका, 20 की मौत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बार फिर धमाका हुआ है। इस बार धमाका एक मस्जिद में हुआ है। काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार को एक विस्फोट काबुल के 17वें जिले में हुआ है। टीवी चैनल अलजजीरा ने इस धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या 20 बताई है। पढ़ें पूरी खबर...
मंकीपॉक्स के कांगो स्ट्रेन में बदलाव
दुनिया के कई देशों में वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स संक्रमण के कांगो स्वरूप में अहम बदलाव देखे हैं। अब तक भारत में सामने आए संक्रमित रोगियों में इस तरह के बदलाव हैं या नहीं? इसे लेकर नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की एक टीम ने अध्ययन भी शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
कृष्ण जन्माष्टमी पर देश में चारों ओर हर्ष और उल्लास
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। हर साल इसी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 18 और 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है। पढ़ें पूरी खबर...
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने का आदेश
हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को राहत प्रदान करने से इन्कार कर दिया। अदालत ने बुधवार को पुलिस को शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन माह में जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...