वाशिंगटन में अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के परिसर के बाहर छह जनवरी 2021 को हुई हिंसा की जांच कर रही एक विशेष प्रवर समिति ने सोमवार को अपनी अंतिम सुनवाई की। जांच पैनल की उपाध्यक्ष लिज चेनी ने कहा कि साक्ष्य पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'घोर नैतिक विफलता' की ओर इशारा करते हैं। वहीं, ट्विटर के नए वेरिफिकेशन प्रणाली के रंग अब साइट पर नजर आने लगे हैं। सरकारी अधिकारी और संगठन अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनके नाम के साथ ग्रे रंग के टिक के साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ मंगलवार तड़के शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: यूएस कैपिटल हिल हिंसा के लिए ट्रंप जिम्मेदार, सरकारी ट्विटर अकाउंट्स में ग्रे टिक, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
US Capitol Violence: जांच पैनल ने ट्रंप को माना जिम्मेदार
वाशिंगटन में अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के परिसर के बाहर छह जनवरी 2021 को हुई हिंसा की जांच कर रही एक विशेष प्रवर समिति ने सोमवार को अपनी अंतिम सुनवाई की। जांच पैनल की उपाध्यक्ष लिज चेनी ने कहा कि साक्ष्य पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'घोर नैतिक विफलता' की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि कैपिटल हिल घटना के लिए डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार हैं। जब हिंसा हो रही थी तो उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया था। पढ़ें पूरी खबर...
सरकारी ट्विटर अकाउंट्स में दिखने लगा ग्रे टिक, PM मोदी सहित इन वैश्विक नेताओं के बदले मार्क
ट्विटर के नए वेरिफिकेशन प्रणाली के रंग अब साइट पर नजर आने लगे हैं। सरकारी अधिकारी और संगठन अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनके नाम के साथ ग्रे रंग के टिक के साथ दिखाई दे रहे हैं। पहले ही कुछ प्रोफाइलों पर इस तरह का बदलाव दिखाई दे चुका है। पीएम मोदी, यूएस राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक सहित कई राजनेताओं के ट्विटर प्रोफाइल पर ग्रे टिक नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके में नाकाबंदी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ मंगलवार तड़के शुरू हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी निकाय चुनाव : 2017 में हुए ओबीसी सर्वे को माना जाए आधार
स्थानीय निकाय चुनाव मामले में प्रदेश सरकार ने कहा है कि 2017 में हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सर्वे को आरक्षण का आधार माना जाए। हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं के पक्षकारों को सोमवार को उपलब्ध कराए गए जवाबी हलफनामे में सरकार ने कहा है कि इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट माना जाए। पढ़ें पूरी खबर...