देश के पांच राज्यों में 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं। हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में एकजुट संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा रविवार को सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में महापंचायत में हुंकार भरेगा। साथ ही सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में नामी हयात होटल में शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की कार्रवाई खत्म हो गई है। हमले के लगभग 30 घंटे बाद सोमाली सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से होटल को अपने कब्जे में ले लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: हिमाचल, उत्तराखंड में भारी तबाही, श्रीकांत त्यागी के लिए महापंचायत आज, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल, उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही
देश के पांच राज्यों में 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं। हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं, उत्तराखंड में चार ने जान गंवाई। इसके अलावा ओडिशा में चार, जम्मू-कश्मीर में दो और झारखंड में एक की मौत हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
श्रीकांत त्यागी की हिमायत में महापंचायत आज
सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में एकजुट संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा रविवार को सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में महापंचायत में हुंकार भरेगा। इसमें आठ राज्यों से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समेत अन्य लोगों के आने की उम्मीद जताई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सोमालिया में 30 घंटे में गईं 30 जानें, आतंकवादी ढेर
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में नामी हयात होटल में शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई खत्म हो गई है। हमले के लगभग 30 घंटे बाद सोमाली सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से होटल को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं कितने आतंकवादी इस कार्रवाई में मारे गए हैं इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
लंपी बीमारी के कारण हरियाणा के आठ जिलों में धारा 144 लागू
लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार ने पशुओं को एक जिले से दूसरे जिले में ले जाने पर भी रोक लगा दी है। पशु मेलों और पशुओं की बिक्री पर भी पूरी तरह से रोक लगाई गई। संबंधित जिलों में डीसी ने धारा 144 लगा दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...