सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आज, जल बंटवारे पर अमित शाह करेंगे चर्चा, पढ़ें अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 22 Aug 2022 06:20 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 22 August Today: Important and big news stories of 22 August updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का एलान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में ये तय नहीं है कि किसानों का क्या रुख रहेगा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां कनेक्टिविटी, बिजली, नदी जल के बंटवारे और साझा हितों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2022-23 की दूसरी खेप आज से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 26 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 22 August Today: Important and big news stories of 22 August updates on Amar Ujala
किसान महापंचायत को लेकर सभी ने संभाला अपना अपना मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला

जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आज
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का एलान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में ये तय नहीं है कि किसानों का क्या रुख रहेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अनुमति नहीं देने की सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि जो किसान नई दिल्ली में आ चुके हैं वह जंतर-मंतर जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस किसानों के रुख को देखते हुए आज सुबह ही अपनी रणनीति तय करेगी। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 22 August Today: Important and big news stories of 22 August updates on Amar Ujala
अमित शाह (फाइल फोटो)। - फोटो : Social Media

चार राज्यों के नदी जल बंटवारे पर अमित शाह आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां कनेक्टिविटी, बिजली, नदी जल के बंटवारे और साझा हितों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अधिकारियों ने यह जनकारी दी। मध्य क्षेत्रीय परिषद में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सदस्य राज्यों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 22 August Today: Important and big news stories of 22 August updates on Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

आज से पांच दिन तक सस्ता सोना खरीदने का मौका
सरकार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2022-23 की दूसरी खेप आज से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 26 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। इस बार आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,197 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया है, जबकि दिल्ली सराफा बाजार में सोना करीब 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करते हैं तो प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब आपको एक ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए सिर्फ 5,147 रुपये ही चुकाने होंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 22 August Today: Important and big news stories of 22 August updates on Amar Ujala
एस जयशंकर - फोटो : ANI

आज से तीन लैटिन अमेरिकी देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से लैटिन अमेरिका के तीन प्रमुख देशों ब्राजील, अर्जेंटीना व पैराग्वे के दौरे पर रहेंगे। उनका यह आधिकारिक दौरा 22 से 27 अगस्त तक होगा। इस दौरान विदेश मंत्री कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों की अध्यक्षता करने और प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार, निवेश और सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed