अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में पहली बार जनसभा करेंगे। पंचायत राज दिवस पर सांबा के पल्ली गांव से देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश देंगे। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आज कीव में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर में करेंगे जनसभा, जेलेंस्की अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री से करेंगे मुलाकात, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जम्मू पहुंचेंगे पीएम मोदी, 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा
अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में पहली बार जनसभा करेंगे। पीएम पंचायत राज दिवस पर सांबा के पल्ली गांव से देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों को देंगे संदेश। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश को करीब 20 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इसके अलावा 38 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
जेलेंस्की आज अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री से करेंगे मुलाकात
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अब दो महीने पूरे हो चुके हैं। हालांकि, इस युद्ध का अंत कहीं नजर नहीं आता। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह रविवार को कीव में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
फ्रांस में अंतिम दौर का मतदान आज
फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज अंतिम राउंड का मतदान होगा। इस बार मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जीत की संभावना अधिक है जबकि धुर दक्षिणपंथी प्रत्याशी मैरिन ली पेन की राह मुश्किल नजर आ रही है। नतीजों की घोषणा सोमवार को होगी और यदि मैक्रों ने चुनाव जीता तो वह 20 साल में दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने वाले पहले शख्स बन जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व: पानीपत में भव्य समागम आज
पानीपत में ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश उत्सव का प्रारंभ रविवार सुबह नौ बजे से होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ आठ ड्रोन पंडाल पर नजर रखेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...