पीएम मोदी आज भी गुजरात में रहेंगे। 24 नवंबर को पीएम मोदी पालनपुर, मोडासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। पीएम मोदी गुजरात में अब तक 16 रैलियां कर चुके हैं और अभी 35 और रैलियां करेंगे। वहीं श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) के पॉलीग्राफ टेस्ट का मुख्य सत्र आज होगा। कल बुखार होने के कारण नहीं हो पाया था। साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा, हम देखना चाहते हैं कि चुनाव आयुक्त गोयल की नियुक्ति में कौनसी प्रक्रिया अपनाई गई? इसमें कहीं कुछ गड़बड़ी तो नहीं हुई? कोर्ट ने आज (बृहस्पतिवार) फाइल पेश करने के लिए कहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज गुजरात में 4 जनसभाएं करेंगे पीएम मोदी, आफताब का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी की आज गुजरात में चार जनसभाएं
पीएम मोदी आज भी गुजरात में रहेंगे। 24 नवंबर को पीएम मोदी पालनपुर, मोडासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी गुजरात में अब तक 16 रैलियां कर चुके हैं और दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पहले तक वो 35 और रैलियां करेंगे। गुजरात में उनकी कुल करीब 51 रैलियां होंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज होगा आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का मुख्य सत्र
श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) के पॉलीग्राफ टेस्ट का मुख्य सत्र आज होगा। कल बुखार होने के कारण नहीं हो पाया था। आफताब ने पॉलिग्राफी टेस्ट के पहले सत्र में सभी सवालों के सही जवाब दिए। ऐसा कोई सवाल नहीं था कि जिसका उसने जवाब नहीं दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चुनाव आयुक्त गोयल की नियुक्ति कैसे हुई? सुप्रीम कोर्ट ने आज तलब की फाइल
चुनाव आयुक्तों और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) की नियुक्ति पर संविधान पीठ की सुनवाई के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति से जुड़ी मूल फाइल तलब कर ली है। शीर्ष अदालत ने कहा, हम देखना चाहते हैं कि गोयल की नियुक्ति में कौनसी प्रक्रिया अपनाई गई? इसमें कहीं कुछ गड़बड़ी तो नहीं हुई? कोर्ट ने आज (बृहस्पतिवार) फाइल पेश करने के लिए कहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महंगाई की मार- तीन दिन में पांच फीसदी तक बढ़ीं खाने पीने के सामान की कीमतें
खुदरा महंगाई की दर अक्तूबर में भले ही 7% के नीचे पहुंच गई हो, लेकिन तीन दिन में खाने-पीने के सामानों की कीमतें 5% तक बढ़ी हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक, कुछ सामानों को छोड़कर बाकी के दाम बढ़े हैं। चावल का भाव बुधवार को 37.96 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जो 20 नवंबर को 38.29 रुपये था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...