महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर नजर रखने के लिए भारत तीसरी पीढ़ी के ओशियन-सैट का प्रक्षेपण आज करेगा। इस मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे। 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। साथ ही महाराष्ट्र के सोलापुर जिले का सुल्तानपुर गांव अब राहुल नगर के रूप में जाना जाएगा। 26/11 हमले के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए राहुल शिंदे को उनके गांव के लोगों ने गांव का नाम बदलकर श्रद्धांजलि दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज 24वीं उड़ान भरेगा पीएसएलवी, संविधान दिवस समारोह में शामिल होंगे पीएम, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 24वीं उड़ान भरेगा पीएसएलवी
महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर नजर रखने के लिए भारत तीसरी पीढ़ी के ओशियन-सैट का प्रक्षेपण शनिवार को करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का लोकप्रिय रॉकेट पीएसएलवी-सी54 इसे आठ अन्य नैनो उपग्रहों के साथ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। इस मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज संविधान दिवस समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे। 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ई-कोर्ट परियोजना की शुरुआत करेंगे। इसके तहत वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, जस्टिस मोबाइल एप 2.0, डिजिटल कोर्ट और एस3डब्ल्यूएएएस वेबसाइट शुरू करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज से राहुल नगर के नाम से जाना जाएगा यह गांव
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले का सुल्तानपुर गांव अब राहुल नगर के रूप में जाना जाएगा। 26/11 हमले के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए राहुल शिंदे को उनके गांव के लोगों ने गांव का नाम बदलकर श्रद्धांजलि दी है। राहुल महाराष्ट्र के राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) में कांस्टेबल थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता आज से
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने फ्रांसिसी समकक्ष सबैस्टीन लेकॉर्नु के साथ भारत-फ्रांस सालाना रक्षा वार्ता की सह- अध्यक्षता करेंगे। अहम वार्ता 26 से 28 नवंबर के दौरान दिल्ली में होगी। इस दौरान रफेल के भविष्य के सौदे, सामरिक साझेदारी और द्वीपक्षीय संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...