केंद्र की सलाह के बाद कोरोना से संबंधित किसी भी घटना से निपटने और तत्परता सुनिश्चित करने के लिए राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों में आज मॉक ड्रिल आयोजित की जाएंगी। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर और घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। नए साल तक अभी तापमान ऐसी ही ऊपर-नीचे होता रहेगा। दो दिन अभी शीत लहर व सर्दी परेशान करती रहेगी। साथ ही दुनिया में कई जगह बर्फीली हवाओं और तूफान के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अमेरिका में जहां बर्फीले चक्रवाती तूफान ''बम'' के चलते अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं जापान के एक बड़े हिस्से में भारी हिमपात के कारण 17 लोग मारे गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: कोरोना के खिलाफ आज कई राज्यों में मॉक ड्रिल, अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से निपटने के लिए तैयारी तेज
केंद्र की सलाह के बाद कोरोना से संबंधित किसी भी घटना से निपटने के लिए और तत्परता सुनिश्चित करने के लिए राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों में आज एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, आइसोलेशन बेड की क्षमता, ऑक्सीजन-समर्थित बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर-समर्थित बेड, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, आयुष डॉक्टरों की अधिकतम उपलब्धता जैसे मापदंडों को परखेगा। पढ़ें पूरी खबर...
अगले दो दिन तक जारी रहेगा सर्दी का सितम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर और घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को लोगों ने कड़ाके की ठंड का सामना किया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। नए साल तक अभी तापमान ऐसी ही ऊपर-नीचे होता रहेगा। दो दिन अभी शीत लहर व सर्दी परेशान करती रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका के बाद जापान व ऑस्ट्रिया में भी सर्दी का कहर
दुनिया में कई जगह बर्फीली हवाओं और तूफान के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अमेरिका में जहां बर्फीले चक्रवाती तूफान ''बम'' के चलते अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं जापान के एक बड़े हिस्से में भारी हिमपात के कारण 17 लोग मारे गए हैं और 93 लोग घायल हैं। यहां सैकड़ों घरों में बिजली गुल है। उधर, यूरोप के ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन के कारण 10 लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर...
नरसिम्हा राव के पोते ने राहुल पर साधा निशाना
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पोते और तेलंगाना भाजपा नेता एनवी सुभाष ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।एनवी सुभाष ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस में गैर-गांधी नेताओं के लिए "थोड़ा" सम्मान है। एनवी सुभाष ने कहा कि हैदराबाद में अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि नहीं दी। पढ़ें पूरी खबर...