सब्सक्राइब करें

IPL Auction: धोनी से लेकर सैम करन तक, देखें हर नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 26 Dec 2022 10:35 PM IST
सार

सैम करम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स ने उन्हें 18.50 करोड़ में खरीदा है। 2022 सीजन से पहले हुई नीलामी में ईशान किशन को सबसे ज्यादा कीमत मिली थी। यहां हम आपको हर नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
IPL Auction 2023 MS Dhoni Yuvraj Ishan kishan Sam Curran Most expensive player in each IPL season history
सैम करन और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
loader
आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में हुई। पिछली बार की तरह इस बार बड़ी नीलामी नहीं थी। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने नीलामी में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा कीमत (18.50 करोड़ रुपये) पाने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा सैम करन नीलामी में सबसे ज्यादा पैसों में बिकने वाले क्रिकेटर भी हैं। करन को उनकी पुरानी टीम पंजाब किंग्स ने खरीदा है। नीलामी में पिछली बार ईशान किशन को सबसे ज्यादा कीमत मिली थी। हम आपको हर नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं...
Trending Videos

महेंद्र सिंह धोनी (2008)

IPL Auction 2023 MS Dhoni Yuvraj Ishan kishan Sam Curran Most expensive player in each IPL season history
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाया था। उस समय वह दुनिया में बड़े स्टार बन चुके थे। आईपीएल के पहले सीजन के लिए जब खिलाड़ियों की बोली लगी तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें उस समय 9.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ (2009)

IPL Auction 2023 MS Dhoni Yuvraj Ishan kishan Sam Curran Most expensive player in each IPL season history
केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
2009 में उस समय के दो इंग्लिश स्टार केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ पर पैसों की बारिश हुई थी। फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और पीटरसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपनी टीम में शामिल किया था। आरसीबी ने पीटरसन को 9.8 करोड़ रुपये तो सीएसके ने इतनी ही राशि में फ्लिंटॉफ को खरीदा था।

शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड (2010)

IPL Auction 2023 MS Dhoni Yuvraj Ishan kishan Sam Curran Most expensive player in each IPL season history
शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता नाइटराइडर्स ने न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड और मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड पर बोली लगाई थी। मिनी ऑक्शन में दोनों को 4.8 करोड़ रुपये में मिले थे। बॉन्ड कोलकाता के लिए ज्यादा दिन तक नहीं खेल पाए। वहीं, पोलार्ड मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इसी साल आईपीएल से संन्यास लिया है।
विज्ञापन

गौतम गंभीर (2011)

IPL Auction 2023 MS Dhoni Yuvraj Ishan kishan Sam Curran Most expensive player in each IPL season history
आईपीएल ट्रॉफी के साथ गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
2011 में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की किस्मत चमकी थी। कोलकाता नाइटराइडर्स ने सौरव गांगुली को टीम से हटा दिया था। उसे एक नए कप्तान की जरूरत थी। कोलकाता ने ऐसे में गौतम गंभीर पर दांव खेला। उसने गंभीर को 14.9 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। गंभीर टीम के कप्तान बने और दो बार चैंपियन बनाया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed