{"_id":"63a685a2f9afd8719a3b66ab","slug":"all-teams-full-squad-after-ipl-2023-mini-auction-csk-bought-ben-stokes-and-pbks-bought-sam-curran","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023 All Teams Full Squad: पूरन लखनऊ तो करन पंजाब में पहुंचे, 10 ग्राफिक्स में देखें कैसी हैं अब सभी टीमें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023 All Teams Full Squad: पूरन लखनऊ तो करन पंजाब में पहुंचे, 10 ग्राफिक्स में देखें कैसी हैं अब सभी टीमें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:34 PM IST
सार
आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद सात टीमों के पास पूरे 25 खिलाड़ी हैं तो कोलकाता के पास सिर्फ 21 खिलाड़ी हैं। पंजाब की टीम 22 और मुंबई इंडियंस 24 खिलाड़ियों के साथ अगले सीजन में खेलेगी।
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल नीलामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है और हर फ्रेंचाइजी की टीम तय हो चुकी है। मिनी ऑक्शन के बाद सात टीमों के पास पूरे 25 खिलाड़ी हैं तो कोलकाता के पास सिर्फ 21 खिलाड़ी हैं। पंजाब की टीम 22 और मुंबई इंडियंस 24 खिलाड़ियों के साथ अगले सीजन में खेलेगी। इस नीलामी में हैदराबाद की टीम सबसे ज्यादा 42 करोड़ की राशि के साथ उतरी थी और इस टीम ने मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक सहित कई खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। यहां हम बता रहे हैं कि मिनी ऑक्शन के बाद किस टीम में कितने खिलाड़ी हैं और अब हर टीम कैसी दिखती है।
लखनऊ सुपरजाएंट्स
2 of 11
लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023 से पहले मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 10 और खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। हालांकि, निकोलस पूरन के अलावा इस टीम के साथ कोई बड़ा नाम नहीं जुड़ा है। नीलामी में लखनऊ की टीम कुल 23.35 करोड़ रुपये लेकर उतरी थी और इनमें से 16 करोड़ पूरन पर खर्च कर दिए। नीलामी में लखनऊ ने कुल 19.8 करोड़ रुपये खर्च कर 10 खिलाड़ी खरीदे।
3 of 11
पंजाब किंग्स की टीम
- फोटो : अमर उजाला
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोच्चि में शुक्रवार (23 दिसंबर) को आयोजित आईपीएल की छोटी नीलामी में 13 खिलाड़ी खरीदे। हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के लिए सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। उसने ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल के लिए हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये खर्च किए। सनराइजर्स ने नीलामी से पहले अपने कप्तान केन विलियम्सन को भी बाहर कर दिया था। ऐसे में मयंक टीम के नए कप्तान हो सकते हैं।
हैरी ब्रुक और मयंक के अलावा हैदराबाद ने हेनरिच क्लासेन, अनमोलप्रीत सिंह, नीतीश रेड्डी, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, सनवीर सिंह, समर्थ व्यास, अकील हुसैन, मयंक मार्कंडे और आदिल रशीद को खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
4 of 11
मुंबई इंडियंस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में मुंबई की टीम 20.55 करोड़ की राशि के साथ उतरी थी। इस टीम के पास पहले से 16 खिलाड़ी थे। ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को खरीदकर मुंबई ने पोलार्ड के रिप्लेसमेंट को ढूंढ लिया। वहीं, पीयूष चावला और शम्स मुलानी को खरीदकर मुंबई ने स्पिनर्स की जरूरतों को भी पूरा कर लिया। आईपीएल 2023 के लिए मुंबई की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है।
इस बार मिनी ऑक्शन में मुंबई ने और भी कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा और अब यह टीम पहले से ज्यादा मजबूत और संतुलित नजर आ रही है।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : अमर उजाला
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस ऑक्शन में अपने 25 खिलाड़ियों के कोटे को पूरा कर लिया है। टीम ने इस ऑक्शन में सात खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें विल जैक्स और रीस टॉपली के रूप में दो विदेशी खिलाड़ी हैं। बाकी पांच भारतीय खिलाड़ी हैं। इस ऑक्शन में आरसीबी ने ज्यादा दिलचस्पी भी नहीं दिखाई और कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर बोली लगाई। आरसीबी की टीम अब भी कागज पर बेहद संतुलित नजर आ रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।