अमर उजाला के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 1,400 गांवों में ‘जुनून खेल का’ महाभियान आज से प्रारंभ होगा। इस अभियान में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों को जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों को खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ कर्नाटक हिजाब विवाद, केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत, गौतम नवलखा की याचिका कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी। साथ ही नोएडा के ट्विन टॉवर के गिरने की कहानी अब ब्लैक बॉक्स बताएगा।बिल्डिंग के भीतर के मंजर का गवाह केवल वे दस ब्लैक बॉक्स हैं, जिन्हें सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) रुड़की के वैज्ञानिकों ने बिल्डिंग के भीतर इस मकसद से स्थापित किया था भविष्य में इस तरह के ध्वस्तीकरण पर और बारीकि से अध्ययन किया जा सके। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज से ‘जुनून खेल का’ महाभियान, सीजेआई ललित कई याचिकाओं पर करेंगे सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला अभियान: आज से शुरू होगा ‘जुनून खेल का’ महाभियान
अमर उजाला के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 1,400 गांवों में ‘जुनून खेल का’ महाभियान सोमवार से प्रारंभ होगा। इस अभियान में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों को जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों को खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। यह अभियान अमर उजाला के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 14 केंद्रों कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, हल्द्वानी और देहरादून से प्रारंभ होगा। पढ़ें पूरी खबर...
कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाओं पर आज सुनवाई करेंगे सीजेआई यूयू ललित
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ कर्नाटक हिजाब विवाद, केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत, गौतम नवलखा की याचिका कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगी। जस्टिस यूयू ललित का सीजेआई के तौर पर सोमवार को पहला कार्य दिवस है। उन्होंने शनिवार को देश के 49वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन शनिवार और रविवार को न्यायालय में कामकाज नहीं होता है। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार, अदालत कक्ष संख्या एक में आज सीजेआई ललित की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट पीठ शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
अब ब्लैक बॉक्स बताएगा ध्वस्त बिल्डिंग के अंदर घुप अंधेरे का मंजर
नोएडा के ट्विन टॉवर को गिरते और उड़ते धूल के गुबार को तो सभी ने देखा है। लेकिन बिल्डिंग के भीतर के मंजर का गवाह केवल वे दस ब्लैक बॉक्स हैं, जिन्हें सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) रुड़की के वैज्ञानिकों ने बिल्डिंग के भीतर इस मकसद से स्थापित किया था, कि भविष्य में इस तरह के ध्वस्तीकरण पर और बारीकि से अध्ययन किया जा सके। पढ़ें पूरी खबर...
त्रिपुरा में आज रैली को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा की दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे। नड्डा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे और खुमुलवांग कस्बे में एक रैली को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...