{"_id":"630b407c4ab1a40bfc5483f7","slug":"virat-kohli-100th-t20-international-match-record-against-pakistan-2nd-indian-cricketer-after-rohit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: जो गेल-डिविलियर्स जैसे महारथी नहीं कर सके, वह कोहली ने कर दिखाया, महामुकाबले में बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: जो गेल-डिविलियर्स जैसे महारथी नहीं कर सके, वह कोहली ने कर दिखाया, महामुकाबले में बनाया रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:56 AM IST
सार
विराट कोहली का यह 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 14वें क्रिकेटर और भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं। हालांकि, तीन फॉर्मेट यानी वनडे, टेस्ट और टी-20 तीनों में 100-100 मैच खेलने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। टीम इंडिया ने यह मैच पांच विकेट से अपने नाम किया। विराट कोहली लगभग एक महीने बाद मैदान पर वापसी की। उन्होंने 34 गेंद पर 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पिछली बार वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखे थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ ही कोहली ने एक 'विराट' रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे टी-20 के महारथी भी अपने नाम नहीं कर सके।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विराट कोहली का यह 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। वह 100 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के 14वें क्रिकेटर और भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं। हालांकि, तीनों फॉर्मेट यानी वनडे, टेस्ट और टी-20 में 100-100 मैच खेलने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सिर्फ न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने ऐसा किया है। विराट ने अब तक अंतरराष्ट्रीय करियर में 102 टेस्ट, 262 वनडे और 100 टी-20 खेले हैं। वहीं, टेलर ने करियर में 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी-20 खेले।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली से पहले रोहित शर्मा (132), शोएब मलिक (124), मार्टिन गुप्टिल (121), महमदुल्लाह (119), मोहम्मद हफीज (119), इयोन मॉर्गन (115), पॉल स्टर्लिंग (114), केविन ओ ब्रायन (110), जॉर्ज डॉकरेल (105), डेविड मिलर (104), रॉस टेलर (102), कीरोन पोलार्ड (101) और मुश्फिकुर रहीम (100) 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली के इस खास मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने एक खास मैसेज भी भेजा। डिविलियर्स ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- मैं इस मैसेज को शेयर करते हुए खुद को बहुत सौभाग्यशाली समझ रहा हूं। मैं अपने सबसे खास दोस्त विराट कोहली को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनने पर बधाई देना चाहता हूं।
.@ABdeVilliers17 has a special message for his close friend @imVkohli ahead of his 100th T20I! ❤️
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।