{"_id":"630b7daca07bbc56d722b322","slug":"ind-vs-pak-photos-asia-cup-2022-india-vs-pakistan-match-in-dubai-rohit-sharma-virat-kohli-babar-azam-hardik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Photos: दुबई में हुआ भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच, तस्वीरों में देखें मुकाबले का रोमांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Photos: दुबई में हुआ भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच, तस्वीरों में देखें मुकाबले का रोमांच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:54 AM IST
सार
भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
1 of 16
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए।
टॉस के दौरान बाबर और रोहित
2 of 16
रोहित शर्मा और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस के दौरान एक-दूसरे से बात करते नजर आए। दोनों ने टॉस के बाद पवेलियन लौटते समय भी बात की। रोहित और बाबर पहली बार टॉस में साथ उतरे।
कुछ इस तरह दिखे फैंस
3 of 16
मैच के दौरान फैंस
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार सिर्फ दोनों देशों के खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि प्रशंसकों को भी रहता है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान फैंस अलग-अलग अंदाज में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबर आजम को भुवनेश्वर ने किया आउट
4 of 16
विकेट मिलने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
15 के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। पारी के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान बाबर आजम को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। बाबर नौ गेंदों में 10 रन बना सके। बाबर फिलहाल टी-20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनका विकेट पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका था।
विज्ञापन
फखर जमान को आवेश ने किया आउट
5 of 16
फखर जमान का बल्ला नहीं चला
- फोटो : सोशल मीडिया
42 पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। पाकिस्तान की पारी के छठे ओवर में आवेश खान गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में फखर जमान को पवेलियन भेजा। दरअसल, आवेश ने शॉर्ट बॉल फेंकी। इस पर फखर ने बल्ला लगाना चाहा। गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक तक पहुंची। हालांकि, इस पर न तो गेंदबाज ने और न ही कार्तिक ने अपील की। हालांकि, फखर खुद ही पवेलियन लौटने लगे और खेल भावना का परिचय दिया। फखर छह गेंदों में 10 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।