{"_id":"630b8701986cbe0329389efb","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-2022-urvashi-rautela-vijay-deverakonda-and-many-celebs-reached-to-watch-t20-macth-at-dubai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK T20: मैच देखने पहुंचीं उर्वशी रौतेला, हाल ही में ऋषभ पंत के साथ सोशल मीडिया पर हुई थी तकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK T20: मैच देखने पहुंचीं उर्वशी रौतेला, हाल ही में ऋषभ पंत के साथ सोशल मीडिया पर हुई थी तकरार
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का दूसरा मुकाबला दुबई में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच को देखने के लिए राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार पहुंचे। मैच शुरू होने से पहले दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा दिखाई दिए। वहीं, मैच के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला स्टेडियम में नजर आईं।
2 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए दुबई पहुंचे। उन्होंने एशिया कप के इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान और क्रिकेट एंकर मयंती लैंगर से बात की।
3 of 5
स्टेडियम में मौजूद उर्वशी रौतेला
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला कथित रूप से ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। मीडिया में यह कई बार कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उर्वशी और पंत ने इस बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्वशी और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में पंत और उर्वशी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से भिड़ गए थे। पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिए बिना उनका पीछा छोड़ने की अपील की थी। फिर उर्वशी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इसमें भी उन्होंने पंत का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया था। पंत ने स्टोरी में लिखा था- मेरा पीछा छोड़ो बहन।
विज्ञापन
5 of 5
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर उर्वशी ने पोस्ट किया- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग (छोटा बच्चा) तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। RP छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।