छत्तीसगढ़ में हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को देवभूमि का सेवक बताते हुए कहा कि दशकों तक पहाड़ों, खासकर उत्तराखंड की उपेक्षा हुई। कांग्रेस की सरकारों का देवभूमि के हित से कभी कोई वास्ता न रहा। इसके अलावा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश और दुनिया भर के मुस्लिमों को ईद की शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही उन्होंने गाजा में फलस्तीनियों की दुर्दशा पर भी दुख जताया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: दुर्ग बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख; सुनक-बाइडन ने दी ईद की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्ग बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ में हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने हादसे को लेकर अपडेट दिया है कि घायलों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। हालांकि शुरुआत में आधिकारिक तौर पर 11 लोगों की मृत्यु बताई गई थी। पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस का देवभूमि के हित से कभी वास्ता नहीं रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को देवभूमि का सेवक बताते हुए कहा कि दशकों तक पहाड़ों, खासकर उत्तराखंड की उपेक्षा हुई। कांग्रेस की सरकारों का देवभूमि के हित से कभी कोई वास्ता न रहा। उनके लिए उत्तराखंड सिर्फ फोटो खिंचवाने की जगह रह गई थी। ऐसा नहीं है कि पहले देश के पास संसाधनों की कमी थी या सामर्थ्य नहीं था। मगर, कमी थी तो सत्ता में बैठे लोगों के विजन और इच्छाशक्ति में। पीएम मोदी ने अमर उजाला को दिए विशेष साक्षात्कार में यह बात कही। पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दी ईद की शुभकामनाएं
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश और दुनिया भर के मुस्लिमों को ईद की शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही उन्होंने गाजा में फलस्तीनियों की दुर्दशा पर भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गाजा में जारी रक्तपात और पीड़ा असहनीय है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन संघर्ष को समाप्त करने और बंधकों की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि सात सितंबर की सुबह हमास द्वारा करीब 5000 रॉकेट इस्राइली शहरों पर दागे गए थे. जिसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है।पढ़ें पूरी खबर
नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन
नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जाना जाता है, जिसने यह समझाने में मदद की थी कि बिग बैंग के बाद सृष्टि की रचना कैसे हुई। हिग्स-बोसोन सिद्धांत के लिए उन्हें संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था। स्कॉटिश विश्वविद्यालय ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि सोमवार आठ अप्रैल को छोटी सी बीमारी के कारण घर पर उनका निधन हो गया। बता दें, हिग्स करीब 50 साल प्रोफेसर स्कॉटिश विश्वविद्यालय में काम कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर