फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम पर लग सकती है मुहर; गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी धराए

Sun, 10 Dec 2023 07:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन जारी है। वहीं भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। वहीं, राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मिल जाएगा। हालांकि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2023 Updates On Amar Ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक आज दोपहर
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन जारी है। वहीं भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रविवार को विधायक दल की बैठक है। इसके लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो विधायकों की बैठक लेंगे। बैठक में सीएम का नाम तय होने की उम्मीद है। बैठक दोपहर को है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2023 Updates On Amar Ujala
JP Nadda - फोटो : Social Media

तीनों राज्यों में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज
राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मिल जाएगा। हालांकि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। करीब 25 मिनट चली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। नड्डा ने तीस-तीस विधायकों के समूह से अलग-अलग बात की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2023 Updates On Amar Ujala
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन हिरासत में
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। देर रात तीनों को दिल्ली लाया गया। पुलिस तीनों को लेकर सीधे अपराध शाखा के दफ्तर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2023 Updates On Amar Ujala
भाजपा नेता अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कोदो, कुटकी और बाजरा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य रागी के बराबर करने, तलछट प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय फ्रेमवर्क जारी करने, क्षेत्रीय परिषदें खनन, कुछ वस्तुओं पर केंद्रीय वित्तीय सहायता, बुनियादी ढांचे का निर्माण, भूमि अधिग्रहण और भूमि हस्तांतरण, जल बंटवारा, राज्य पुनर्गठन और सामान्य हित के अन्य मामलों सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed